मध्य प्रदेश की नगर सरकारों में भ्रष्टाचार के 59 आरोपित अब भी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के मामलों में कई साल से अभियोजन स्व…और पढ़ें
HighLights
- 59 नगरीय अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपित हैं।
- कई मामलों में वर्षों से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली।
- थांदला नगर परिषद में नौ आरोपितों पर मामले दर्ज हैं।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रदेश में नगर सरकार के 59 अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इनके विरुद्ध लोकायुक्त संगठन और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मामले दर्ज कर रखे हैं।
खास बात यह है कि आर्थिक अपराध के आरोपीों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति तक नहीं दी गई है, इनमें अधिकांश प्रकरण तो वर्ष 2013 तक के हैं। झाबुआ जिले के ही थांदला नगर परिषद में अध्यक्ष सहित नौ अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार के आरोपी है। इसी तरह मुरैना के सबलगढ़ में छह आरोपी हैं।
निकायों की माली हालत बिगाड़ने में भ्रष्टाचार भी कारण
- प्रदेश के 90 प्रतिशत नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कुछ नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट कम पड़ जाता है।
- इस बीच ऐसे भ्रष्टाचार के आरोपीों की वजह से निकायों की माली हालत और बिगड़ रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने इन आरोपीों के प्रकरण में अभियोजन स्वीकृति की फाइल शासन को भेज दी है, लेकिन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा अभियोजन स्वीकृति को लेकर निर्णय ही नहीं लिया जा सका है।
झाबुआ के थांदला नगर परिषद में आठ प्रकरणों में अध्यक्ष सहित नौ आरोपी
- झाबुआ जिले के थांदला नगर परिषद में तत्कालीन अध्यक्ष सहित नौ लोग आरोपी हैं। इनमें नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता बसावा (कार्यकाल समाप्त), प्रहलाद अमचरिया (सेवानिवृत्त) राजस्व निरीक्षक तत्कालीन. प्रभारी अधिकारी, कुसुम आचार्य (सेवानिवृत्त सहायक वर्ग-2 लेखापाल), पंकज कुमार गौड़ (सेवानिवृत्त) तत्कालीनलेखापाल, विजय कुमार गिरी उपनिरीक्षक नाकेदार स्टोरकीपर, एमआर निंगवाल तत्कालीन. सीएमओ।
- शीतल जैन सहायक ग्रेड -2, अशोक चौहान सेवानिवृत्त तत्कालीन राजस्व निरीक्षक/प्रभारी सीएमओ, एलएस डोडिया तत्कालीन. सीएमओ आरोपी है। इन पर जुलाई 2015 में भ्रष्टाचार की अलग-अलग धाराओं में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज है।
- नरसिंहपुर करेली नगर परिषद : कमलेश चौरसिया सहायक ग्रेड-3 — फरवरी 2017
- मुरैना सबलगढ़ नगर परिषद : (6) मुन्नालाल करौजिया तत्कालीन सीएमओ, सतीश बसंल तत्कीलीन सीएमओ, अंतर सिंह रावत तत्कालीन. राजस्व निरीक्षक, रोशनलाल कार्यालय अधीक्षक, सुशीला धाकड़ तत्कालीन. अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा तत्कालीन सीएमओ– अप्रैल 2013
- कटनी विजय राघौगढ़ नगर परिषद : आरके पटेल सीएमओ– दिसंबर 2016
- शिवपुरी पिछोर : सुधीर मिश्रा सीएमओ — जुलाई 2019
- रीवा गुढ़ नगर परिषद : दिनेश सिंह सहायक ग्रेड-2 — अगस्त 2018
- शहडोह ब्यौहारी नगर परिषद : (3) हरीश नामदेवा सहायक राजस्व निरीक्षक, दीपक चतुर्वेदी सहायक ग्रेड-2, मोहम्मद इदरीश उर्फ राजू खान शव वाहन चालक — जून 2022
- नर्मदापुरम सिवनी मालवा नगर परिषद : (2) विष्णु प्रसाद देवड़ा राजस्व उप निरीक्षक, राजेंद्र कुमार मालवीय सहायक ग्रेड 3 प्रभारी लेखापाल — जून 2021
- आगर मालवा नगर पालिका : (4) विजय कुमार कौरव सहायक यंत्री सेवानिवृत्त, छिद्वा सिंह जाट तत्का. सीएमओ, राजेंद्र कुमार राठौर सहा. ग्रेड-2 सेवानिवृत्त, बसंत भाटिया अध्यक्ष — जनवरी 2017
- इंदौर नगर निगम : (4) डीआर लोधी नगर शिल्पज्ञ (वर्तमान अधीक्षण यंत्री सिविल), डीआर मीणा (सेवानिवृत्त) सहायक यंत्री, किशोर सिंह सोलंकी (सेवानिवृत्त) कार्यपालन यंत्री, लोकेश शर्मा उपयंत्री जन कार्य विभाग/ शिक्षा प्रकोष्ठ (वर्तमान में बिल्डिंग इंचार्ज भवन अनुज्ञा शाखा)– मार्च 2015
यह भी पढ़ें- जेल में रची चोरी की साजिश, बाहर आते ही बनाया गिरोह, बड़वानी के धनौरा चोरी मामले में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
#नगर #सरकर #क #अफसर #भरषटचर #क #आरप #स #ममल #अटक #अभयजन #सवकत #नह #मलन #स #कररवई #पर #बड #सवल



Post Comment