×
अनूपपुर से लापता कॉलेज छात्रा रायपुर में मिली:  सहेलियों संग निजी कंपनी में कर रही थी काम, पुलिस ने परिजन को सौंपा – Anuppur News

अनूपपुर से लापता कॉलेज छात्रा रायपुर में मिली: सहेलियों संग निजी कंपनी में कर रही थी काम, पुलिस ने परिजन को सौंपा – Anuppur News


अनूपपुर जिले की फुनगा पुलिस चौकी टीम ने कॉलेज जाने का कहकर गायब हुई 18 वर्षीय युवती को छत्तीसगढ़ के रायपुर से सही-सलामत ढूंढ निकाला है। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि 27 जुलाई को युवती की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शुरुआत में मोबाइल लोकेशन न मिलने से थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन तकनीकी जांच की मदद से पुलिस टीमने शनिवार को लड़की को रायपुर से खोज निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी के बहकावे में नहीं आई थी, बल्कि अपनी सहेलियों के साथ रायपुर जाकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगी थी। सुरक्षित घर लौटी बेटी, परिजन ने जताई राहत पुलिस ने सारी कागजी कार्रवाई पूरी करके युवती को उसके परिवार को सौंप दिया है। अपनी बेटी को सही-सलामत देखकर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और फुनगा पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

#अनपपर #स #लपत #कलज #छतर #रयपर #म #मल #सहलय #सग #नज #कपन #म #कर #रह #थ #कम #पलस #न #परजन #क #सप #Anuppur #News

Previous post

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Next post

शिवपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर शाम से ताले, ग्रामीण धरने पर | Shivpur Sub Health Centre Locked Since Evening

Post Comment