×
भिंड कोर्ट के बाहर ग्वालियर के वकील पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा; सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप

भिंड कोर्ट के बाहर ग्वालियर के वकील पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा; सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप

हंगामा देखकर जिला न्यायालय के अन्य वकील बाहर आए और तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए।

Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 08:42:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 08:43:02 PM (IST)

घायल वकील योगेश गोस्वामी को देहात थाने ले जाते अभिभाषक संघ के पदाधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. कोर्ट से बाहर निकलते ही घेरा
  2. थाने में धरने पर बैठे वकील
  3. दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिला न्यायालय में सोमवार को जमानत के मामले में पैरवी करने आए ग्वालियर के एक अधिवक्ता के साथ न्यायालय के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि न्यायालय से बाहर निकलते ही पांच-छह लोगों ने वकील को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देखकर जिला न्यायालय के अन्य वकील बाहर आए और तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए।

वकील योगेश जैसे ही कोर्ट से बाहर निकले, वैसे ही युवकों ने घेर लिया

जानकारी के अनुसार ग्वालियर उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले 36 वर्षीय अधिवक्ता योगेश पुत्र रामबरन गोस्वामी निवासी इंद्रा कॉलोनी, विनय नगर सेक्टर-4 ग्वालियर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भिंड जिला न्यायालय में अपने पक्षकार देवेंद्र पुत्र आशाराम गोस्वामी निवासी न्यू बस्ती पोरसा, जिला मुरैना के मारपीट के मामले में पैरवी करने आए थे।

शाम करीब सवा चार बजे अधिवक्ता योगेश जैसे ही जिला न्यायालय से बाहर निकले, तभी पांच-छह लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। योगेश का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की। घटना के बाद अभिभाषक संघ के पदाधिकारी घायल वकील को लेकर देहात थाने पहुंचे।

लूट का भी लगाया आरोप, थाने में धरने पर बैठे अधिवक्ता

घायल अधिवक्ता योगेश ने नरेश गोस्वामी, उमेश गोस्वामी, रमेश उर्फ रवि गोस्वामी, लोंगश्री बाई, संजू देवी और शिवानी गोस्वामी सभी निवासी न्यू बस्ती पोरसा पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने की जंजीर और जेब में रखे पांच हजार रुपए भी निकाल लिए।

पुलिस फरियादी की रिपोर्ट पर मारपीट मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी कि इसी दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारी साथी वकील की ओर से मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर देहात थाने में धरने पर बैठ गए। शाम करीब छह बजे अभिभाषक संघ अध्यक्ष विनीत मिश्रा भी थाने पहुंचे। करीब 6.30 बजे सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत देहात थाने पहुंचे और वकीलों से चर्चा की।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट व लूट का आरोप

इधर, दूसरे पक्ष की नीलम पत्नी जितेंद्र गोस्वामी निवासी न्यू बस्ती पोरसा ने अधिवक्ता योगेश गोस्वामी पर मारपीट करने तथा सोने की जंजीर और मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिली है। दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -निरंजन सिंह राजपूत, सीएसपी भिंड।

#भड #करट #क #बहर #गवलयर #क #वकल #पर #हमल #लठडड #स #पट #सन #क #चन #और #नकद #लटन #क #आरप

Previous post

Indore Weather Update: इंदौर में झमाझम बरसे बादल, गर्मी और उमस से मिली राहत, अगले हफ्ते भी बारिश के आसार

Next post

भारत के बाद श्रीलंका ने Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, बांग्लादेश को हराकर दर्ज की हैट्रिक जीत

Post Comment