पन्ना के गुनौर में बुधवार को किसान कांग्रेस ने खराब फसल लेकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सेवालाल पटेल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बारिश और प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा और फसल बीमा की राशि जल्द देने की मांग की। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्राइवेट सर्वेयर की जगह पटवारी से गिरदावरी की मांग किसान कांग्रेस ने मांग की कि फसलों की गिरदावरी प्राइवेट सर्वेयर से कराने के बजाय हल्का पटवारियों से कराई जाए। संगठन का कहना है कि इससे खेतों में हुए वास्तविक नुकसान की सही रिपोर्ट तैयार हो सकेगी। नुकसान का सर्वे कर जल्द मिले मुआवजा किसानों ने बारिश, ओलावृष्टि और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से खराब हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की। साथ ही किसानों को सही मुआवजा और फसल बीमा की राशि जल्द देने की मांग रखी गई। बीज और खाद समय पर उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में अगली फसल की तैयारी के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में अच्छी गुणवत्ता के बीज और खाद समय पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि समय पर सामग्री नहीं मिलने से अगली फसल प्रभावित हो सकती है। 10 से 12 घंटे लगातार बिजली देने की मांग किसानों ने सिंचाई के लिए रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे लगातार बिजली देने की मांग की। साथ ही ज्यादा और गलत बिजली बिलों में तुरंत सुधार कराने की बात कही। मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेवालाल पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन के दौरान गुनौर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, सुदीप कुमार, केशरी अहिरवार, संजय तिवारी, श्रवण तिवारी, सनी राजा, धर्मराज कश्यप, नगर अध्यक्ष संतोष लोधी और रामराजा समेत किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#पनन #म #खरब #फसल #लकर #कसन #कगरस #क #परदरशन #नकसन #क #सरव #और #मआवज #दन #क #मग #बल #मग #नह #मन #त #आदलन #करग #Panna #News



Post Comment