प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ होगा। इस अवसर पर इंदौर से प्रदेश सरकार स्वामित्व अधिकार अ…और पढ़ें
HighLights
- 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
- 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी भूखंड की फ्री रजिस्ट्री
- उज्जैन में शिप्रा तट पर प्रज्ज्वलित किए जाएंगे 25 लाख दीये
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ होगा। इस अवसर पर इंदौर से प्रदेश सरकार स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना 2026 का शुभारंभ करने जा रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के रहवासियों को भूखंड की निश्शुल्क रजिस्ट्री कराकर दी जाएगी। इसका लाभ 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा।
योजना के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वह मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ उज्जैन भी जाएंगे, जहां शिप्रा तट पर दीपोत्सव और आरती में शामिल होंगे।
उज्जैन में शिप्रा तट पर प्रज्ज्वलित होंगे 25 लाख दीये
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सबसे पहले गुजरात और अब भारत को नई दिशा, नई गति और नया आत्मविश्वास मिला है। 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से देशवासियों ने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है।
दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर सबसे तेजी से बढ़ रही है। सभी देशवासी प्रधानमंत्री की जन्मतिथि पर देश के कोने-कोने में विशेष रूप से दीपोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्य प्रदेश आगमन हो रहा है। इस दौरान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना-2026 का शुभारंभ होगा। इसी दिन शाम सात बजे उज्जैन में शिप्रा के तट पर दीपोत्सव होगा, जिसमें 25 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव ने दिए इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से इंदौर और उज्जैन संभाग के जनप्रतिनिधियों, कमिश्नर एवं कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद कर निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। इंदौर और उज्जैन में बड़े आयोजन होने हैं।
#एमप #वल #क #लए #बड #खशखबर.. #आज #स #लख #गरमण #क #फर #रजसटर #उजजन #म #जलग #लख #दय



Post Comment