×
इंदौर में अवैध पोस्टर-बैनर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:  गांधी प्रतिमा के नीचे पत्नी के साथ बैठे प्रहलाद पांडे; बोले- हटने तक नहीं उठेंगे – Indore News

इंदौर में अवैध पोस्टर-बैनर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास: गांधी प्रतिमा के नीचे पत्नी के साथ बैठे प्रहलाद पांडे; बोले- हटने तक नहीं उठेंगे – Indore News


इंदौर में अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे पत्नी संगीता पांडे के साथ रीगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हैं। पांडे का कहना है कि जब तक शहर की गलियों, मोहल्लों और चौराहों से अवैध बैनर-पोस्टर नहीं हटाए जाते, तब तक वे उपवास जारी रखेंगे और केवल पानी पिएंगे। ‘आशा की किरण’ कार्यक्रम में कई लोग पहुंचे रविवार शाम धरना स्थल पर ‘आशा की किरण’ नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांडे के मुताबिक, इसमें कई लोग शामिल हुए हैं। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में मोमबत्तियां और फ्लैशलाइट लेकर पहुंचे और नारे लगाए। इसके बाद लोगों ने रीगल क्षेत्र में चक्कर भी लगाया। पांडे ने बताया कि अगले कार्यक्रम का आयोजन रात 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। इसमें देशभक्ति गीत और महापुरुषों के संस्मरण होंगे। दिन में भी जो लोग धरना स्थल पर पहुंचना चाहें, उनका स्वागत रहेगा। वे इंदौर में 100 ऐसे ‘जनधर्मियों’ को जोड़ने की बात भी कह रहे हैं, जो जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय होकर आवाज उठाएं। 16 सितंबर को मारपीट का आरोप पांडे के मुताबिक, 16 सितंबर को वे मरीमाता चौराहे पर स्मारक सूचक पर लगे कथित अवैध बैनर-पोस्टर का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि लोगों ने माइक और रिकॉर्डिंग डिवाइस छीन लिया और उन्हें विधायक गोलू शुक्ला का नाम नहीं लेने के लिए कहा। पांडे ने मारपीट करने वालों को विधायक गोलू शुक्ला से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाए हैं। हालांकि उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही आरोपियों की पहचान और उनके संबंध स्पष्ट हो सकेंगे। उनके मुताबिक घटना के पांच दिन बाद तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पत्नी के साथ गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पांडे का कहना है कि घटना से वे आहत हुए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट हुई, इसलिए उन्होंने गांधीजी की शरण में बैठकर लोगों को अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ जागरूक करने का फैसला लिया। इसके बाद वे गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। बाद में उनकी पत्नी संगीता पांडे भी उनके साथ उपवास पर बैठ गईं। परिचितों और समर्थकों को जानकारी मिलने के बाद धीरे-धीरे अन्य लोग भी धरना स्थल पर पहुंचने लगे। बोले- हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक 24 घंटे में हटने चाहिए पोस्टर पांडे का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर अवैध बैनर-पोस्टर हटाए जाने चाहिए। जनता से अपील- अवैध पोस्टर दिखें तो फोटो लेकर आवाज उठाएं पांडे ने लोगों से अपील की कि शहर में जहां भी अवैध बैनर-पोस्टर दिखाई दें, उनकी तस्वीर लेकर आवाज उठाएं। उनका कहना है कि जब तक जनता ऐसे मामलों में जागरूक होकर सवाल नहीं करेगी, तब तक समस्या का समाधान मुश्किल है। उन्होंने लोगों से ऐसे काम करने वालों को वोट नहीं देने की अपील भी की।

#इदर #म #अवध #पसटरबनर #क #खलफ #अनशचतकलन #उपवस #गध #परतम #क #नच #पतन #क #सथ #बठ #परहलद #पड #बल #हटन #तक #नह #उठग #Indore #News

Previous post

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने किया कमाल, महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनीं बल्लेबाज

Next post

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर से बचा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सांस रोक देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते जीता

Post Comment