×
एड जॉयस की आयरलैंड क्रिकेट में वापसी, बने हाई परफॉर्मेंस बैटिंग कोच

एड जॉयस की आयरलैंड क्रिकेट में वापसी, बने हाई परफॉर्मेंस बैटिंग कोच

आयरलैंड क्रिकेट ने अपनी मेन्स टीम की बल्लेबाजी को धार देने के लिए पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर एड जॉयस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आयरलैंड की महिला टीम के पूर्व हेड कोच जॉयस को अब हाई परफॉर्मेंस बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह आयरलैंड की मेन्स सीनियर टीम के साथ-साथ युवा प्रतिभा को निखारने का भी काम करेंगे। वह तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

आयरलैंड के लिए खेले 150 से ज्यादा मैच

एड जॉयस का आयरलैंड क्रिकेट से रिश्ता काफी पुराना और सफल रहा है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में आयरलैंड के लिए 151 मुकाबले खेले और 40.82 की औसत से 5552 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 29 अर्धशतक निकले। जॉयस ने इंग्लैंड का भी 19 मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब एक साल बाद 2019 में जॉयस को आयरलैंड महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में महिला टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के विकास में अच्छी प्रगति देखने को मिली। फरवरी 2025 में हेड कोच की भूमिका से हटने के बाद अब उन्होंने मेन्स क्रिकेट टीम में नई जिम्मेदारी संभाली है।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने जॉयस की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चाहे खिलाड़ी के तौर पर हो या कोच के रूप में, एड जॉयस आयरिश क्रिकेट के लिए हमेशा एक बड़ी संपत्ति रहे हैं और हमें खुशी है कि वह एक बार फिर हमारे कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने हैं। वेस्ट ने आगे कहा कि जॉयस अपने खेल के दिनों में शानदार और तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में भी अपनी कोचिंग क्षमता साबित की। व्यस्त ऑफ-सीजन को देखते हुए उनकी नियुक्ति सही समय पर हुई है और वह खिलाड़ियों के साथ तुरंत काम शुरू करेंगे।

आयरिश क्रिकेट से जुड़ने पर जॉयस ने जताई खुशी

जॉयस ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संन्यास के बाद आयरिश क्रिकेट से जुड़े रहना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। महिला टीम के हेड कोच के रूप में काम करना उनके लिए शानदार अनुभव था और खिलाड़ियों की तकनीक तथा मानसिकता में सुधार पर रोजाना काम करना उन्हें काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में काफी बदलाव आया है और पावर हिटिंग का महत्व बढ़ा है, लेकिन अच्छी तकनीक और सकारात्मक मानसिकता आज भी बल्लेबाज के लिए बेहद जरूरी हैं। जॉयस ने आयरलैंड मेन्स टीम की पिछले कुछ सालों की तैयारियों की भी तारीफ की और कहा कि पर्दे के पीछे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काफी मेहनत हुई है।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स 2026 के बीच आई बुरी खबर, बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो हुए बाहर

पाकिस्तान टूर से बाहर हुए धाकड़ अंग्रेज बल्लेबाज जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी खेलना मुश्किल

Latest Cricket News


#एड #जयस #क #आयरलड #करकट #म #वपस #बन #हई #परफरमस #बटग #कच

Previous post

एमपी में बीजेपी के संगठन को संभालने में नए प्रभारी बिप्लब देब को दिखाना होगा दम, क्यों खास हैं अगले दो साल? | Mp Bjp New Incharge Biplab Deb Challenges Ahead 2027 2028 Elections

Next post

Asian Games 2026 में कल 16 मेडल इवेंट, फिर मेडल टैली में लंबी छलांग लगा सकता है भारत

Post Comment