×
गुवाहाटी के मैदान पर बल्लेबाज-गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल? IND vs WI के बीच दूसरे ODI में ऐसा रह सकता है पिच का मिजाज

गुवाहाटी के मैदान पर बल्लेबाज-गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल? IND vs WI के बीच दूसरे ODI में ऐसा रह सकता है पिच का मिजाज

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके दम पर वह सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके हैं। वहीं अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मुकाबले को भी जीतने के साथ अजेय बढ़त लेने पर रहने वाली हैं, जिसमें सभी की नजरें इस मैदान की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं जहां पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और इसी को देखते हुए दूसरे वनडे मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी।

बरसापारा में दिखा है बल्लेबाजों का दबदबा

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 2 वनडे मैच खेले गए हैं और दोनों में बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। इस मैदान पर पहला वनडे मैच साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेला गया जिसमें विंडीज टीम ने 322 रनों का स्कोर बनाया था और इसके बाद रोहित-कोहली का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था जिसके दम पर टीम इंडिया ने 47 गेंद पहले मुकाबला जीत लिया था। वहीं दूसरा वनडे मैच भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेला गया और इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रनों का स्कोर बनाने के साथ 67 रनों से मुकाबला जीता था। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को देखा जाए तो वह 348 रनों का है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी।

कोहली और रोहित पर रहेगी सभी की नजरें

पहले वनडे मैच में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली थी, लेकिन रोहित शर्मा पहले मुकाबले में शुरुआत तो अच्छी करने में कामयाब रहे थे लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें उनके गुवाहाटी में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। रोहित यदि इस मैच में 73 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे के इतिहास में 12000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें

जहीर खान को मिलेगा मोहित शर्मा का साथ, CSK में निभाएंगे बॉलिंग कोच की अहम जिम्मेदारी

वर्ल्ड कप 2027 से पहले कितने ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया? कई मजबूत टीमों से होगी भिड़ंत

Latest Cricket News


#गवहट #क #मदन #पर #बललबजगदबज #कसक #दखग #कमल #IND #क #बच #दसर #ODI #म #ऐस #रह #सकत #ह #पच #क #मजज

Post Comment