फरार केयर टेकर वरुण की यूपी के वृंदावन में लोकेशन मिली है।
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में 30 सितंबर की रात से फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में जुटी पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। आरोपी का नया CCTV फुटेज सामने आया है।
.
जिसमें वरुण एक बाइक पर सवार होकर स्टेशन के करीब जाता दिखा है। स्टेशन तक जाने के लिए उसने दो वाहनों को बदला था। वरुण की ताजा लोकेशन भोपाल से 612 किमी दूर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली है। उसकी गतिविधियों और संभावित रूट को लेकर पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ी है।
इधर, आरोपी वरुण पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में पुलिस की 12 टीमें मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में जुटी हैं।
इसी घर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
पहले आगरा फिर वृंदावन में मिली लोकेशन
पुलिस के मुताबिक, वरुण की लोकेशन पहले आगरा और फिर आगरा-वृंदावन रोड पर ट्रेस हुई थी। अब उसकी लोकेशन वृंदावन में मिली। बताया जा रहा है कि वह यात्री वाहन से आगरा से वृंदावन पहुंचा।
बीते करीब 24 घंटे से उसका मूवमेंट आगरा-वृंदावन रोड और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर पहुंच रही हैं, लेकिन दबिश से पहले ही आरोपी जगह बदल दे रहा है।
जांच में सामने आया है कि वरुण किसी स्थान पर ज्यादा देर नहीं रुक रहा। वह लगातार यात्री वाहनों से सफर कर रहा है, जिससे उसकी गतिविधियों को ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है।
पुलिस अब नए CCTV फुटेज को पहले सामने आए फुटेज और तकनीकी लोकेशन से जोड़कर उसके रूट का पता लगाने में जुटी है।

2 सीसीटीवी में वरुण नजर आया है। पहले में पैदल जाता दिखा है। नए फुटेज में बाइक पर दिखा है।
पटियाला में वरुण बहन हिरासत में
वरुण की तलाश में भोपाल पुलिस की एक टीम भी पटियाला पहुंची है। यहां उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने परिवार से वरुण के संपर्क और उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई है। पूछताछ में बहन ने बताया कि उसका भाई लंबे समय से परिवार के संपर्क में नहीं है।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वरुण ने किन लोगों से संपर्क किया और उसे किसी परिचित से मदद मिली या नहीं।

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की 30 सितंबर को हत्या कर दी गई।
आगरा में छोड़ा था राकेश का मोबाइल
जांच के मुताबिक, हत्या के बाद वरुण राकेश अग्रवाल का मोबाइल अपने साथ ले गया था। आगरा पहुंचने के बाद उसने यह मोबाइल एक परिचित को दे दिया।
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की गतिविधियों और वरुण से जुड़ी पुरानी सिम की तकनीकी जानकारी खंगाली। इसी आधार पर उसकी गतिविधियों का ट्रेल आगरा-मथुरा क्षेत्र तक पहुंचा।
पुलिस अब नए CCTV फुटेज के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि वरुण वृंदावन से आगे किस दिशा में गया। उसके संभावित रूट पर मौजूद कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
सर्जिकल ब्लैड से गला रेतकर भागा है वरुण
राकेश अग्रवाल की 30 सितंबर को सूरज नगर स्थित घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से वरुण फरार है और उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हैं। हत्याकांड को सर्जिकल ब्लैड से गला रेतकर अंजाम दिया गया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी।


यह खबर भी पढ़ें…
रिटायर्ड IAS का मर्डर कर 2KM भागा केयरटेकर

भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार के भागने का पूरा रूट ट्रेस कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे में ही ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
1 करोड़ फ्रॉड की FIR, पेशी से पहले मर्डर

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या की जांच में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की पुरानी धोखाधड़ी का एंगल सामने आया है। करीब 11 महीने पहले अग्रवाल ने पूर्व परिचित अजीत पाटनी के खिलाफ शिकायत की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
#612KM #दर #वदवन #म #मल #कयरटकर #क #लकशन #दन #बद #समन #आय #नय #CCTV #रटयरड #IAS #क #गल #रतकर #भपल #स #भग #Bhopal #News



Post Comment