×
भोपाल में आज 9.5 लाख बच्चे खाएंगे कृमिनाशक गोली:  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल, आंगनवाड़ी, मदरसों और हॉस्टल में होगा दवा का सेवन – Bhopal News

भोपाल में आज 9.5 लाख बच्चे खाएंगे कृमिनाशक गोली: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल, आंगनवाड़ी, मदरसों और हॉस्टल में होगा दवा का सेवन – Bhopal News


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 6 अक्टूबर को भोपाल में करीब साढ़े 9 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। 1 से 19 साल तक के बच्चों को यह दवा शासकीय और निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों और छात्रावासों में दी जाएगी। साथ ही 20 से 49 साल की ऐसी महिलाओं को भी एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी, जो गर्भवती या धात्री नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एलबेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध करा दी हैं। स्कूलों में नोडल टीचर्स को दवा खिलाने की प्रक्रिया और इसके फायदे बताए गए हैं। बच्चों को नोडल टीचर की मौजूदगी में ही गोली खिलाई जाएगी। कृमि संक्रमण से विकास पर असर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पेट में होने वाले कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। इससे स्कूल में उनकी उपस्थिति और पढ़ाई भी प्रभावित होती है। कृमि संक्रमण के कारण एनीमिया की स्थिति बनने पर बच्चों की शारीरिक वृद्धि के साथ बौद्धिक और शैक्षणिक विकास भी प्रभावित हो सकता है। विभाग ने एलबेंडाजोल की गोली को सुरक्षित बताया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य नोडल विभाग सहयोग करेंगे। इन विभागों के समन्वय से बच्चों और पात्र महिलाओं को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा।

#भपल #म #आज #लख #बचच #खएग #कमनशक #गल #रषटरय #कम #मकत #दवस #पर #सकल #आगनवड #मदरस #और #हसटल #म #हग #दव #क #सवन #Bhopal #News

Post Comment