×
बालाघाट में बैटरी चलित स्कूटी में लगी आग, पिता के साथ दवा लेने जा रहा बालक झुलसा

बालाघाट में बैटरी चलित स्कूटी में लगी आग, पिता के साथ दवा लेने जा रहा बालक झुलसा

हादसे में प्रेम यादव के हाथ चिंगारी की चपेट में आ गए, जिससे उसकी अंगुलियां झुलस गईं। चिकित्सालय में उपचार के बाद बालक की स्थिति स्थिर है।

Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:57:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:57:18 PM (IST)

स्कूटी में स्पार्किंग होने लगी, जो तेजी से फैल गई। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. पिताने तुरंत शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी पहुंचाया
  2. प्रेम यादव के हाथ चिंगारी की चपेट में आ गए
  3. चिकित्सालय में उपचार के बाद बालक की स्थिति स्थिर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। वारासिवनी में बैटरी चलित स्कूटी में अचानक आग लगने से उसमें बैठे प्रेम यादव के दोनों हाथ झुलस गए।

शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी पहुंचाया

घटना के बाद उसके पिता रंजीत यादव ने उसे तुरंत शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

ट्रेन आने के कारण स्कूटी रोकी थी

रंजीत यादव ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ दवा लेने के लिए जा रहे थे। कोसरीटोला चंदोरी के रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन आने के कारण उन्होंने स्कूटी रोकी।

चिंगारी चाबी तथा एक्सीलेटर तक पहुंच गई

इसी दौरान स्कूटी में स्पार्किंग होने लगी, जो तेजी से फैल गई और चिंगारी चाबी तथा एक्सीलेटर तक पहुंच गई। इस हादसे में प्रेम यादव के हाथ चिंगारी की चपेट में आ गए, जिससे उसकी अंगुलियां झुलस गईं। चिकित्सालय में उपचार के बाद बालक की स्थिति स्थिर है।

मोटरसाइकिल अनियंत्रित, दो युवक घायल

हट्टा थाना क्षेत्र के लिंगा रोड पर ग्राम खैरगांव के पास रविवार शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।

दोनों मजदूरी का काम करते हैं

घायल सुनील पिता भागचंद टेकाम 35 वर्ष और अजय पिता भैयालाल उइके 28 वर्ष, दोनों ग्राम डुंडासिवनी थाना हट्टा के निवासी हैं। दोनों मजदूरी का काम करते हैं।

रिश्तेदारी में ग्राम परसवाड़ा गए थे

दोनों अपनी रिश्तेदारी में ग्राम परसवाड़ा गए थे। शाम 4 बजे लौटते समय खैरगांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में सुनील के सिर में चोट आई है, जबकि अजय के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

यह भी पढ़ें- साधु बनकर 15 साल तक देता रहा चकमा, कई जिलों की पुलिस खोज रही थी, जबलपुर में पकड़ा गया

#बलघट #म #बटर #चलत #सकट #म #लग #आग #पत #क #सथ #दव #लन #ज #रह #बलक #झलस

Post Comment