मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने देवास जिले में पटवारियों की सेवा समाप्ति और अन्य जिलों में निलंबन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मैहर जिले में पटवारियों ने डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना लागू करने में आ रही कानूनी और व्यावहारिक दिक्कतें पहले ही सरकार को बताई जा चुकी हैं। इसके बावजूद देवास में पटवारियों की सेवा खत्म की जा रही है और दूसरे जिलों में निलंबन जैसी कार्रवाई हो रही है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर ये कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, तो सभी पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने यह भी कहा कि 7 अक्टूबर 2026 से प्रदेशभर के पटवारी ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर रहेंगे। वे सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप से भी बाहर हो जाएंगे। यह फैसला तब तक जारी रहेगा जब तक पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जाती।
#पटवरय #न #सव #समपत #और #नलबन #क #वरधम #सप #जञपन #कररवई #वपस #लन #क #मग #दन #म #फसल #न #हन #पर #हडतल #क #चतवन #Maihar #News



Post Comment