×
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के स्टेशनों की दीवारों पर दिखेगी स्थानीय कला और संस्कृति की झलक, कलाकार रंगों से बना रहे चित्र

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के स्टेशनों की दीवारों पर दिखेगी स्थानीय कला और संस्कृति की झलक, कलाकार रंगों से बना रहे चित्र

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच रेल लाइन सहित विद्युतीकरण, सिग्नलिंग प्रणाली, ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी स…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:00:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 09:00:20 AM (IST)

रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक। -नईदुनिया

HighLights

  1. स्टेशन की दीवारों पर दिखेगी क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत
  2. स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है
  3. यात्रियों को क्षेत्र की समृद्ध विरासत से परिचित कराना उद्देश्य है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच रेल लाइन सहित विद्युतीकरण, सिग्नलिंग प्रणाली, ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही रेलवे द्वारा रेलखंड के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और आकर्षक स्वरूप देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर स्थानीय कला, संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को दर्शाने वाली आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य स्टेशनों को सुंदर बनाने के साथ-साथ यहां आने वाले यात्रियों को क्षेत्र की समृद्ध विरासत से परिचित कराना है।

स्टेशनों पर पेंटिंग करने का निर्णय लिया है

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर धीरज कुमार के मार्गदर्शन में इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच के रेलवे स्टेशनों पर आकर्षक पेंटिंग करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है। इससे एक ओर स्थानीय कला और कलाकारों को प्रोत्साहन मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशनों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी सामने लाया जा रहा है।

क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सामने लाया जा रहा है

रेलवे स्टेशनों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी सामने लाया जाएगा। इन पेंटिंग के जरिए पीथमपुर, सागोर, गुनावद और धार आसपास के क्षेत्रों की ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक तथा औद्योगिक विशेषताओं को रोचक और सरल तरीके से प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन आकर्षक पेंटिंगों के माध्यम से इन रेलवे स्टेशनों पर आने वाले बाहर के लोग यहां की संस्कृति के बार में जान सकेंगे, वहीं यहां के पर्यटन स्थलों की ओर भी आकर्षक होंगे।

#इदरदहद #नई #रल #लइन #परयजन #क #सटशन #क #दवर #पर #दखग #सथनय #कल #और #ससकत #क #झलक #कलकर #रग #स #बन #रह #चतर

Post Comment