×
नर्मदापुरम में पराली जलाने पर कार्रवाई, 2 पर FIR:  किसान-खेत मालिक को बनाया आरोपी, ड्रोन से रही निगरानी – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में पराली जलाने पर कार्रवाई, 2 पर FIR: किसान-खेत मालिक को बनाया आरोपी, ड्रोन से रही निगरानी – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में धान की कटाई के सीजन के बीच खेतों में नरवाई जलाने के दो मामले सामने आए हैं। निरीक्षण के बाद 15-16 अक्टूबर को पिपरिया और बानापुरा थाना क्षेत्रों में खेत मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जिला प्रशासन के अनुसार, नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पहला मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पौसेरा का है। 15 अक्टूबर को यहां एक खेत में नरवाई जलाए जाने की सूचना पर राजस्व और कृषि विभाग के अमले तथा नायब तहसीलदार ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेत में नरवाई जलाए जाने का मामला सामने आया। शिकायत में खेत मालिक मदनलाल पटेल का नाम दर्ज कराया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि नरवाई जलाने के मामले में कलेक्टर ने खेत मालिक के खिलाफ पिपरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। भांगिया गांव में भी कार्रवाई दूसरा मामला सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम भांगिया का है। 16 अक्टूबर को किसान ओमप्रकाश के खेत का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर नरवाई जलाने के साक्ष्य और अवशेष मिले। हल्का पटवारी, ग्राम कोटवार और कृषि विस्तार अधिकारी की मौजूदगी में जांच की गई और पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद खेत मालिक ओमप्रकाश के खिलाफ बानापुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। ड्रोन से हो रही निगरानी जिला प्रशासन के अनुसार, खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। राज्य स्तरीय टीम भी प्रदेशभर में ड्रोन से मॉनिटरिंग कर रही है। नरवाई प्रबंधन को प्रभावी बनाने और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी है।

#नरमदपरम #म #परल #जलन #पर #कररवई #पर #FIR #कसनखत #मलक #क #बनय #आरप #डरन #स #रह #नगरन #narmadapuram #hoshangabad #News

Previous post

IND vs WI 5th T20: ईशान किशन की 300 की स्ट्राइक से बैटिंग पर बारिश ने फेरा पानी, 7.4 ओवर के बाद रद्द करना पड़ा मैच

Next post

IND vs NZ: 6 साल से टीम इंडिया नहीं हारी है न्यूजीलैंड में एक भी मैच, टी20 सीरीज से पहले जानें आंकड़े

Post Comment