इंदौर में 22 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की स्थितियां दिखाई देंगी। इसके अलावा शहर में कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर सहित मप्र के कई हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार
- इंदौर में अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा बारिश से शुरू
- चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अक्टूबर का पहला पखवाड़ा भले ही सूखा बीता हो लेकिन बीते दो दिन से इंदौर में बादल छा रहे और वर्षा हो रही है। रविवार को शहर में दिन में बादल छाए और एयरपोर्ट, विजयनगर, पलासिया सहित शहर के कई हिस्सों में दोपहर में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण राजस्थान व उससे लगे मप्र पर बना हुआ है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।
इंदौर में 22 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल
इसके प्रभाव से अभी इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में वर्षा हो रही है। इंदौर में 22 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की स्थितियां दिखाई देंगी। इसके अलावा शहर में कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है।
#इदर #म #मसम #क #यटरन #अकटबर #तक #बरश #क #अलरट #जर #कमघट #क #रफतर #स #चलग #हवए



Post Comment