श्योपुर में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बुधवार शाम 4 बजे शहर के जय स्तम्भ चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला दहन किया। पुतले में आग लगते ही मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पुतला पूरी तरह नहीं जल सका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुतला जलाते ही फायर ब्रिगेड ने डाला पानी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जय स्तम्भ चौक पर एकत्रित हुए और चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतले में आग लगते ही फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की। इसके चलते पुतला आधा ही जल पाया। इस दौरान चौक पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई खींचतान पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर छीनाझपटी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जबकि कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग दोहराई। महिला कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा, पीयूष शिवहरे और कमल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भागीदारी की। पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और इस्तीफे की मांग की।
#यव #कगरस #न #चनव #आयकत #क #पतल #फक #इसतफ #क #मग #पलस #और #करयकरतओ #क #बच #हई #खचतन #Sheopur #News



Post Comment