×
इंदौर में होलकरकालीन ड्रेनेज चैंबर का पूजन कर निगमायुक्त ने की कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख एवं समृद्धि की कामना

इंदौर में होलकरकालीन ड्रेनेज चैंबर का पूजन कर निगमायुक्त ने की कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख एवं समृद्धि की कामना

निगम के ड्रेनेज कर्मचारियों ने 43 वर्ष से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए दशहरे के अवसर पर चिमनबाग चौराहा स्थित होलकरकालीन ड्रेनेज लाइन के चेंबर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 01:07:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 01:07:25 PM (IST)

होलकरकालीन ड्रेनेज चेंबर का पूजन करते निगमायुक्त। -नईदुनिया

HighLights

  1. ड्रेनेज कर्मचारियों की 43 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन
  2. निगमायुक्त क्षितिज सिंघल इस पूजन में शामिल हुए
  3. कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख एवं समृद्धि की कामना की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : निगम के ड्रेनेज कर्मचारियों ने 43 वर्ष से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए मंगलवार को दशहरे के अवसर पर चिमनबाग चौराहा स्थित होलकरकालीन ड्रेनेज लाइन के चेंबर का पूजन किया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल इस पूजन में शामिल हुए। उन्होंने ड्रेनेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि इंदौर में कई जगह होलकरकालीन ड्रेनेज लाइनें हैं। ये काफी लंबी एवं गहराई में हैं। पूर्व में इन लाइनों की सफाई का काम कर्मचारियों द्वारा मैन्युअल तरीके से किया जाता था। उस समय आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे। सफाई कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो तथा कर्मचारियों को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े, इसी भावना के साथ दशहरे के दिन ड्रेनेज चेंबर के पूजन की परंपरा शुरू हुई थी जो आज भी जारी है।

सफाई के लिए आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है

निगमायुक्त ने कहा कि वर्तमान में ड्रेनेज लाइनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद ड्रेनेज एवं सफाई कार्यों में संलग्न कर्मचारी शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग रहना आवश्यक है

इन कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दशहरे के अवसर पर पूजन कर सभी कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त आशीष, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, जोनल अधिकारी राज ठाकुर सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

#इदर #म #हलकरकलन #डरनज #चबर #क #पजन #कर #नगमयकत #न #क #करमचरय #क #सवसथय #सरकष #सख #एव #समदध #क #कमन

Post Comment