×
शीतला माता मंदिर समिति करेगी घायलों की बेटियों के हाथ पीले, विवाह का खर्च समिति और महंत परिवार मिलकर उठाएंगे

शीतला माता मंदिर समिति करेगी घायलों की बेटियों के हाथ पीले, विवाह का खर्च समिति और महंत परिवार मिलकर उठाएंगे

ग्वालियर के गांव सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर समिति ने 18 अक्टूबर की रात हुई दुर्घटना में प्रभावित परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया है।

Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 01:40:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 01:41:49 PM (IST)

HighLights

  1. बैठक में निर्णय, हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी समिति
  2. बैठक में महंत परिवार के सदस्यों सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे
  3. घायलों को 10-10 हजार और मृतक के स्वजन को 50-50 हजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्राम सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर समिति ने 18 अक्टूबर की रात हुई दुर्घटना में प्रभावित परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया है। समिति मृतकों के स्वजन और गंभीर रूप से घायल लोगों के परिवारों की बेटियों के विवाह का खर्च उठाएगी।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने गुरुवार को आयोजित बैठक में यह घोषणा की। दुर्घटना के बाद मंदिर के कर्ताधर्ताओं पर श्रद्धालुओें की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मंदिर समिति ने दुर्घटना के बाद मृतक के स्वजन व घायलों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी समिति

शीतला माता मंदिर परिसर में हुई बैठक में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। समिति सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में समिति उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

घायलों को 10-10 हजार और मृतक के स्वजन को 50-50 हजार

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी क्षति की भरपाई संभव नहीं है। समिति ने पूर्व में घायलों को 10-10 हजार और मृतक के स्वजन को 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया था।

#शतल #मत #मदर #समत #करग #घयल #क #बटय #क #हथ #पल #ववह #क #खरच #समत #और #महत #परवर #मलकर #उठएग

Previous post

शेयर बाजार में मोटी कमाई का लालच देकर फर्जी ऐप पर दिखाया मुनाफा, इंदौर में 15 लाख की धोखाधड़ी

Next post

अब कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए

Post Comment