खरगोन के झिरनिया क्षेत्र में रविवार को एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर डेहरिया गांव में यात्री प्रतीक्षालय की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। अच्छी बात यह रही कि बस में यात्री नहीं थे। प्रतीक्षालय के आसपास बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए। यह हादसा आदिवासी अंचल के चैनपुर क्षेत्र के डेहरिया में हुआ। सुरूर कंपनी की यह बस अचानक अनियंत्रित हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रतीक्षालय की दीवार टूट गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर मौके से फरार बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। चैनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बरक #फल #हन #स #यतर #परतकषलय #म #घस #बकब #बस #दवर #टट #बस #म #यतर #नह #थ #बलबल #बच #लग #डरइवर #फरर #Khargone #News



Post Comment