गांव की बेटियों के लिए बनी मिसाल
गांव के सरपंच रामचंद्र गायरी ने आशा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत है। उसकी सफलता से दूसरी बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला मिलेगा। आर्थिक संसाधन सीमित थे, लेकिन बेटी को आगे बढ़ाने का हौसला कम नहीं हुआ। मा, परिवार के विश्वास और आशा की अथक मेहनत ने अब सफलता का रूप ले लिया है।ता-पिता ने हर कदम पर आशा का साथ दिया और उसे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उसकी उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियां कठिन हों, तब भी मजबूत इरादे और परिवार का साथ सपनों को साकार करने की राह खोल सकते हैं।
गर्व महसूस कर रहा गांव
मंदसौर जिले के लोध गांव की आशा का चयन भोपाल के आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में हुआ है। बेटी के डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़े इस कदम से परिवार में खुशियों की लहर है और गांव भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।टीम ने आशा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उसकी उपलब्धि की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।
#मदसर #क #आश #बट #बन #डकटर #भपल #क #आरकडएफ #मडकल #कलज #म #चयन #Asha #Daughter #Mandsaur #Doctor #Selected #Rkdf #Medical #College #Bhopal



Post Comment