×
कांग्रेस की महारैली आज, गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक प्रदर्शन:  ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता – Indore News

कांग्रेस की महारैली आज, गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक प्रदर्शन: ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता – Indore News


कांग्रेस मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जनसंघर्ष महारैली निकालेगी। शहर और जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली सुबह 11 बजे गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्टोरेट पहुंचेगी। कांग्रेस ने इसके लिए ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे दिए हैं। रैली के जरिए पार्टी सरकारों की नीतियों के साथ मतदाता सूची में किए गए बदलावों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगी। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर महारैली आयोजित की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की मांग भी उठाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर कलेक्टोरेट तक प्रदर्शन किया जाएगा। सभी मोर्चा-संगठनों को जुटने के निर्देश महारैली में अधिक से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों और प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों, शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा ब्लॉक अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी अपने साथियों के साथ पहुंचने की अपील की गई है। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों तथा पंचायतों के पंच, सरपंच और अन्य पदाधिकारियों से भी महारैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

#कगरस #क #महरल #आज #गध #भवन #स #कलकटरट #तक #परदरशन #कगरस #लओ #दश #बचओ #और #वट #बचओ #दश #बचओ #क #नर #क #सथ #जटग #नतकरयकरत #Indore #News

Previous post

PAK vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बावजूद बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11, एक और तूफानी बल्लेबाज की एंट्री

Next post

मंदसौर की आशा बेटी बनी डॉक्टर, भोपाल के आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में चयन | Asha A Daughter From Mandsaur Becomes A Doctor Selected For Rkdf Medical College Bhopal

Post Comment