×
शदमान इस्लाम का टखना मुड़ा:स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए; वेस्टइंडीज 356 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद को 6 विकेट

शदमान इस्लाम का टखना मुड़ा:स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए; वेस्टइंडीज 356 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद को 6 विकेट

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश के ओपनर शदमान इस्लाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। उनका टखना मुड़ने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इस बीच वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

शदमान दूसरे दिन के 78वें ओवर में चोटिल हुए। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर अमीर जंगू ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला। स्लिप में फील्डिंग कर रहे शदमान गेंद के पीछे दौड़े। उसे उठाने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और गिरते समय टखना मुड़ गया। रीप्ले में आउटफील्ड पर ओस भी दिखाई दी।

बांग्लादेश को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ सकता है

शदमान ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था। अगर वे इस मैच से बाहर होते हैं, तो बांग्लादेश को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ सकता है। वेस्टइंडीज की पहली पारी अभी जारी है।

पहले दिन वेस्टइंडीज ने 70 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा था।

जंगू-विकहम के बीच शतकीय साझेदारी

वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन 4 विकेट पर 235 रन से आगे खेलना शुरू किया। केविन विकहम ने 61 रन बनाए। उन्होंने जंगू के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। जंगू ने 212 गेंदों पर 133 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

जस्टिन ग्रीव्स ने 51 रन का योगदान दिया। जोशुआ बिशप ने 23 और जोमेल वॉरिकन ने नाबाद 27 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 90 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट मिले।

पहले दिन के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 235/4

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में पहले दिन 4 विकेट पर 235 रन बनाए। अमीर जांगू ने शतक लगाया। वे 111 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

#शदमन #इसलम #क #टखन #मडसटरचर #पर #मदन #स #बहर #गए #वसटइडज #रन #पर #ऑलआउट #हसन #महमद #क #वकट

Previous post

सिंचाई को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने बाप को पीटा: पिता के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी – shajapur (MP) News

Next post

इंदौर में पिछली दिवाली के दिन 22 जगहों पर लगी थी आग, इस बार तैनात रहेंगे ‘अग्निशमन बाइक’ और ‘रोबोट’ | Preparations To Tackle Fire Incidents During Diwali

Post Comment