×
सिंचाई को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने बाप को पीटा:  पिता के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी – shajapur (MP) News

सिंचाई को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने बाप को पीटा: पिता के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी गुर्जर में शुक्रवार को खेत में सिंचाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बेटे पवन सिंह ने अपने पिता सौदान सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। सिंचाई के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सौदान सिंह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान उनके बेटे पवन सिंह ने उन्हें खेत में पानी देने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने पिता पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। घायल सौदान सिंह को परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. गौरव पाटीदार ने बताया कि पिता पर बेटे के हमले में उन्हें चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

#सचई #क #लकर #हआ #ववद #बट #न #बप #क #पट #पत #क #सर #म #गभर #चट #जल #असपतल #म #इलज #जर #shajapur #News

Previous post

मजदूरों को किसान बनाकर हजारों क्विंटल धान खरीदा, बिना मिलिंग किए डिंडौरी से भेजा महाराष्ट्र

Next post

शदमान इस्लाम का टखना मुड़ा:स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए; वेस्टइंडीज 356 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद को 6 विकेट

Post Comment