1 Month of Pahalgam Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति अब तक 8 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाया। अब इस मुद्दे पर पहली बार भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब दिया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 May 2025 12:14:03 PM (IST)
Updated Date: Thu, 22 May 2025 01:58:57 PM (IST)
HighLights
- 22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
- 2 विदेशी नागरिकों सहित 26 पर्यटक मार दिए गए थे
- जवाब में ऑपरेशन सिंदूर से किया था पाक में हमला
एजेंसी, नई दिल्ली (1 Month of Pahalgam Attack)। पिछले महीने की 22 तारीख को आतंकियों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया था। इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डच ब्रॉडकास्टर एनओएस को दिए इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कहीं।
विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बारे को भी खारिज किया कि उन्होंने (ट्रंप ने) भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाया। इस पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए जयशंकर ने कहा-
जब युद्ध होता है तो सभी देश एक-दूसरे से बात करते हैं। भारत की अमेरिकी से भी बात हुई, लेकिन हमने साफ कर दिया था कि यदि भारत को जवाबी कार्रवाई से रोकना है तो इसके लिए पहल पाकिस्तान को ही करना होगी। इस तरह संघर्ष विराम के लिए पाकिस्तान की ओर से पहल की गई और भारत ने उसे स्वीकार किया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इंटरव्यू की प्रमुख बातें
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान के नेतृत्व, खासकर उसके सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की चरमपंथी सोच को जिम्मेदार ठहराया। धार्मिक कलह पैदा करने के लिए जानबूझकर धर्म देखकर हमला किया गया।
Anchor: Trump says that if India and Pakistan put aside their conflict, they can grow rich together. Is India’s fight with PAK and China holding you back?
S Jaishankar responds pic.twitter.com/n1LyjU5NC2
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) May 22, 2025
Source link
#कय #वकई #डनलड #टरप #न #करय #थ #भरतपक #क #बच #सजफयर #जयशकर #न #बतय #कय #हआ #थ #मई #क
Post Comment