लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी कव्वाल नौशाद अली की पत्नी और सास इंदौर पहुंची और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। पत्नी ने कहा कि नौशाद ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया है और वह झूठ बोलकर इंदौर आता था। नौशाद को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 11:40:44 AM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 11:49:31 AM (IST)
HighLights
- नौशाद की पत्नी ने खोली पोल, कहा- वह झूठ बोलकर इंदौर आता था।
- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था नौशाद, युवती का शोषण कर रहा था।
- नौशाद ने खुद का नाम अमन बताया था, पहचान उजागर होते ही उड़े होश।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपित कव्वाल नौशाद अली की पत्नी और सास इंदौर पहुंची है। पिटाई का वीडियो देख कर पत्नी ने कहा कि उसने मेरा जीवन बर्बाद कर डाला। वह कव्वाली का बोलकर घर से जाता था। उसने मेरे और बच्चों के साथ धोखा किया है।
नौशाद अली को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामबाग क्षेत्र से हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। सदर बाजार पुलिस आरोपित को जेल भेज चुकी है। मंगलवार को नौशाद की पत्नी और सास बच्चों को लेकर इंदौर आई। उसने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
सास बोली- उसको सजा देने की दुआ मांगी थी

नौशाद का वीडियो देखकर कहा कि उस पर कभी अविश्वास नहीं हुआ। वह झूठ बोलकर इंदौर आता था। नौशाद की सास ने कहा कि मैंने अल्लाह से दुआ मांगी थी। उसको सजा देना चाहती थी। अल्लाह ने मेरी दुआ कबूल कर ली और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हाथों उसकी पिटाई करवा दी।
बजरंग के पदाधिकारी तन्नू शर्मा के मुताबिक नौशाद हिंदू युवती का वर्षों से शोषण कर रहा था। उसने युवती को अमन (हिंदू नाम) बताया था। युवती से शादी का भी बोला था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नौशाद को पकड़ा तो युवती को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। शर्मा ने नौशाद के साले जावेद से बात करवाई और उसने कहा कि उसके चार बच्चे है।
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की साजिश का आरोप
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के बदमाश उबेद पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह बजरंग दल कार्यकर्ता तन्नू शर्मा की हत्या की साजिश कर रहा था। उबेद को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसका एक आडियो भी सामने आया है। उसमें वह शर्मा की फील्डिंग (साजिश) का बोल रहा है। पुलिस के मुताबिक जानकारी मिलते ही उसको गिरफ्तार कर लिया है। वह पूर्व में भी अनर्गल बातें कर चुका है।
Source link
#इदर #म #लव #जहद #क #आरप #कववल #क #पतन #बल #मर #जवन #बरबद #कर #डल
Post Comment