पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 6 को बचा लिया, जबकि 5 की तलाश जारी है। इससे पहले बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक और तिराह घाटी में सैनिक के अपहरण की कोशिश भी सामने आई थी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 04:22:42 PM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 04:25:31 PM (IST)
HighLights
- डेरा इस्माइल खान में 11 कर्मचारियों का अपहरण।
- पुलिस ने छह कर्मचारियों को सुरक्षित छुड़ाया।
- तिराह घाटी में सैनिक के अपहरण की कोशिश नाकाम।
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में गुरुवार को अज्ञात आतंकियों ने एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। पीटीआई न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस ने छह कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया है। बाकी पांच की तलाश अभी भी जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी और आतंकवाद निरोधक विभाग के अधिकारी शकील खान अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान छह बंधकों को छुड़ा लिया। पांच अन्य को मुक्त कराने और आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है।
इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे कर्मचारी
अपहरण की यह वारदात डोमंडा ब्रिज के पास हुई, जब निजी कंपनी के कर्मचारी तीन वाहनों में सवार होकर इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे। इस क्षेत्र में पहले भी आतंकियों की सक्रियता दिखी है, जो इसे असुरक्षित बनाती है।
तिराह घाटी में भी अपहरण की कोशिश नाकाम
खैबर जिले की तिराह घाटी में स्थानीय निवासियों ने एक पाकिस्तानी सैनिक के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। अक्सर आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बना रहता है।
पाकिस्तान में बढ़ती अपहरण की घटनाएं चिंता का विषय
यह कोई पहली घटना नहीं है, जब पाकिस्तान में अपहरण की खबर आई हो। 2017 में पोलैंड की तेल कंपनी के लिए काम कर रहे छह पाकिस्तानी नागरिकों का अपहरण किया गया था। बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था खासकर उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी कमजोर हुई है।
मार्च में ट्रेन हाईजैक की बड़ी वारदात
मार्च 2025 में बलूचिस्तान के एक पहाड़ी इलाके में जैफर एक्सप्रेस ट्रेन को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। उन्होंने रेल पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान 33 आतंकियों को मार गिराया गया और 354 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Source link
#Pakistan #खबर #पखतनखव #म #नज #कपन #क #करमचरय #क #कडनप #छह #बचए #गए
Post Comment