×
Coronavirus in Indore: इंदौर में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या, पिछले 5 दिनों में 18 मरीज मिले

Coronavirus in Indore: इंदौर में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या, पिछले 5 दिनों में 18 मरीज मिले

Indore Covid 19 Update: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले पांच दिनों में 18 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से गुरुवार को पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शहर में कोरोना की जांच और उपचार की सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 09:36:18 AM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 09:48:07 AM (IST)

इंदौर शहर में कोरोना को लेकर कहीं कोई जागरूकता नजर नहीं आ रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंदौर शहर में अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
  2. 2023 में आखिरी बार चले थे ऑक्सीजन प्लांट, जिम्मेदार गंभीर नहीं।
  3. सतर्कता बरतते हुए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। गुरुवार को पांच नए मरीज मिले हैं। पिछले पांच दिनों में 18 मरीज मिल चुके हैं, लेकिन अभी भी जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के अस्पतालों में स्थित ऑक्सीजन प्लांट की अभी तक माकड्रिल नहीं हुई है। वर्ष 2023 में इन्हें आखिरी बार चलाकर देखा गया था।

जांच को लेकर अव्यवस्था का आलम यह है कि एकमात्र एमआरटीबी अस्पताल में ही मरीजों को कोरोना जांच की सुविधा मिल रही है, लेकिन सिर्फ दो बजे के पहले तक। इसके बाद यहां जांच करने वाला स्टाफ ही नहीं रहता है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी लैब में जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही अभी तक मेडिकल कालेज में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन भी शुरू नहीं हो पाई है।

naidunia_image

जांच के लिए सैंपल भोपाल ही भेज रहे हैं। अभी शहर में कोरोना को लेकर कहीं कोई जागरूकता नजर नहीं आ रही है। बाजारों में भीड़ नजर आ रही है, लेकिन कोई मास्क नहीं लगा रहा है।

सिंगापुर से आए दोस्त से मिली महिला पॉजिटिव

इंदौर में अब तक कुल 38 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 30 इंदौर के और बाकी अन्य जिलों के हैं। इंदौर में अभी 20 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सतर्कता बरतते हुए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यदि किसी को सर्दी-खांसी है तो दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

naidunia_image

6 बेड का नया वार्ड भी बनाया

हमने कोरोना को लेकर तैयारी कर ली है। हमारे पास तीन लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिनमें से एक की क्षमता पांच लाख लीटर और दो अन्य की क्षमता दो लाख लीटर है। इसके अलावा कोरोना मरीजों के लिए छह बेड का नया वार्ड भी बना लिया है। स्टाफ को प्रशिक्षण भी दे दिया है। – डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन

घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता बरतें

लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शासकीय अस्पतालों में जांच की सुविधा मिल रही है। ऑक्सीजन प्लांट भी ठीक है। लोगों को कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना है। – डॉ. बीएस सैत्या, सीएमएचओ

Source link
#Coronavirus #Indore #इदर #म #बढ #रह #करन #पजटव #क #सखय #पछल #दन #म #मरज #मल

Post Comment