×
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचकर खुश नहीं अल्काराज, 'नहीं चाहिए थी ये जीत'

फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचकर खुश नहीं अल्काराज, 'नहीं चाहिए थी ये जीत'

Last Updated:

कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना जोकोविच या यानिक सिनर से हो सकता है. अल्काराज का सेमीफाइनल मैच दो घंटे और 25 मिनट तक चला. चौथे सेट में लोरेंजो मुसेट्टी चोटिल हो गए. जसिके …और पढ़ें

अल्कराज फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे.

नई दिल्ली. गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ को शुक्रवार को किस्मत का साथ मिला. वह साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गए. दो घंटे और 25 मिनट तक चले मैच में लोरेंजो मुसेट्टी के चोटिल होने के कारण चौथे सेट के बीच में ही रिटायर होने के बाद अल्काराज़ खिताबी मुकाबले में पहुंच गए. चोट की वजह से जब मुसेट्टी रिटायर्ड हर्ट हुए उस समय स्कोर 4-6, 7-6(3), 6-0, 2-0 अल्काराज़ के पक्ष में था. अल्काराज़ अब ओपन एरा में पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले अल्कराज स्पेन के तीसरे सक्रिय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जो दिग्गज नोवाक जोकोविच (37) और डेनियल मेदवेदेव (6) के साथ एलीट सूची में शामिल हो गए.

स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने फाइनल में जगह पक्की होने के बाद कहा, ‘इस तरह का मैच जीतना बहुत अच्छी बात नहीं है। लोरेंजो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं’ इस 22 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही फिर से कोर्ट पर देख पाऊंगा.’ मुसेट्टी ने तीसरे सेट के आखिर में बायीं जांघ का उपचार कराया. उन्होंने चौथे सेट की शुरूआत में भी उपचार लिया लेकिन इससे मदद नहीं मिली.

2 साल तक किया डेट… पड़ोसन से रचाई शादी, दो बार के वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर की वाइफ लाइम लाइट से रहती है दूर

23 वर्षीय मुसेटी तीसरे सेट के 16 मिनट बाद 5-0 से पीछे थे, जब उन्होंने ट्रेनर को बुलाया. अल्काराज ने अगले गेम में मुसेट्टी की सर्विस तोड़कर 21 मिनट में सेट जीत लिया.इस सेट में अल्काराज ने 29 में से 24 अंक जीते.मुसेट्टी कोर्ट में दौड़ लगाने में काफी परेशानी हो रही थी.उन्होंने फिर से ट्रेनर को बुलाया. अल्काराज ने चोथे सेट में उनकी सर्विस तोड़कर 2-0 की बढ़त बना ली, जिसके बाद मुसेट्टी धीरे-धीरे नेट की ओर बढ़े और अल्काराज ने उन्हें गले लगाया.

अल्काराज ने पहले सेट में 16 गलतियां की जिसे मुसेट्टी ने अपने नाम किया. अल्काराज ने कहा, ‘पहले दो सेट वाकई मुश्किल थे. जब मैंने दूसरा सेट जीता तो मुझे राहत मिली.’ फाइनल में अल्काराज के सामने विश्व रैंकिंग के शीर्ष खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर या 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच की चुनौती होगी.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homesports

फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचकर खुश नहीं अल्काराज, ‘नहीं चाहिए थी ये जीत’

Source link
#फरच #ओपन #क #फइनल #म #पहचकर #खश #नह #अलकरज #039नह #चहए #थ #य #जत039

Post Comment