×
‘उसने मेरे साथ की अश्लील हरकत’, मोहसिन के खिलाफ सामने आई राष्ट्रीय स्तर शूटर; आठवां मामला दर्ज

‘उसने मेरे साथ की अश्लील हरकत’, मोहसिन के खिलाफ सामने आई राष्ट्रीय स्तर शूटर; आठवां मामला दर्ज

इंदौर की राष्ट्रीय शूटर युवती ने शूटिंग कोच मोहसिन खान पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। यह उनके खिलाफ दर्ज आठवां मामला है। पीड़िता के मुताबिक, कोच ने उसे गलत इरादे से छुआ और धमकाया। युवती ने डर के कारण पहले चुप्पी साधी थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 11:23:53 PM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 11:23:53 PM (IST)

मोहसिन पर आठवां मामला दर्ज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोहसिन खान पर आठवां केस महू थाने में दर्ज।
  2. राष्ट्रीय शूटर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
  3. गलत इरादे से छूने और धमकी देने का मामला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान के खिलाफ एक और युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महू थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात राष्ट्रीय स्तर की शूटर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है।

युवती ने बताया कि वह इंदौर के अन्नपूर्णा रोड स्थित शूटिंग एकेडमी में रायफल शूटिंग सीखने जाती थी, जहां मोहसिन खान ने उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता को दी गंदी-गंदी गालियां

पीड़िता के अनुसार एक बार उसने मोहसिन को यह कहते सुना कि वह दो नंबर का धंधा करता है। उसे पैसे कमाने के तरीके आते हैं। युवती ने अकादमी में जाना बंद कर दिया, तो मोहसिन ने उसे अपने घर बुलाया। वहां उसने युवती का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। उसने विरोध किया, तो गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

मोहसिन के खिलाफ दर्ज हुआ आठवां दर्ज

डरी-सहमी युवती ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में जब उसे पता चला कि मोहसिन पहले भी कई महिलाओं और किशोरियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है, तो उसने आगे आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह मोहसिन खान के खिलाफ दर्ज आठवां मामा है, जिनमें लव जिहाद, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

Source link
#उसन #मर #सथ #क #अशलल #हरकत #महसन #क #खलफ #समन #आई #रषटरय #सतर #शटर #आठव #ममल #दरज

Post Comment