×
अमेरिका के कोलोराडो में इजराइली समर्थकों पर हमला:  लोगों पर पेट्रोल बम फेंका, 8 लोग झुलसे, हमलावर ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए

अमेरिका के कोलोराडो में इजराइली समर्थकों पर हमला: लोगों पर पेट्रोल बम फेंका, 8 लोग झुलसे, हमलावर ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए

वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हमले के बाद जमीन पर आग से झुलसते लोग दिखाई दिए।

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाता हुए लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका, जिससे मौके पर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। यह हमला रन फॉर देयर लाइव्स नाम के एक ग्रुप की सभा के दौरान हुआ। यह ग्रुप गाजा में हमास की कैद में मौजूद इजराइली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहा था।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमान के रूप में हुई है। CNN ने बताया कि सोलिमान ने पहले अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया था।

​​​​​​साल 2005 में सोलिमान को अमेरिका में घुसने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, वह अमेरिका कब और कैसे आया, यह अभी तक साफ नहीं है।

लोगों पर कॉकटेल की बोतलें फेंककर निशाना बना रहा था आरोपी।

लोगों पर कॉकटेल की बोतलें फेंककर निशाना बना रहा था आरोपी।

FBI और अन्य एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि सोलिमान अमेरिका में किस रास्ते से आया और क्या उसका किसी आतंकी संगठन से संपर्क था।

FBI और अन्य एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि सोलिमान अमेरिका में किस रास्ते से आया और क्या उसका किसी आतंकी संगठन से संपर्क था।

FBI ने आतंकी हमला बताया

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे आतंकी हमला बताया है। FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉन्जिनो ने कहा,

QuoteImage

ये हमला शुरुआती जानकारी के आधार पर वैचारिक नफरत से प्रेरित आतंकवादी घटना लगती है। जब सबूत साफ होंगे, तो हम पूरी जानकारी देंगे।

QuoteImage

बोल्डर के पुलिस प्रमुख स्टीव रेडफर्न ने कहा कि हमला शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ और पीड़ितों की चोटें दिखाती हैं कि उन्हें जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।

कोलोराडो के गवर्नर जैरेड पोलिस ने बयान जारी कर कहा, “हिंसा और नफरत से भरे किसी भी तरह के काम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

घटना के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को खाली करा लिया। सुरक्षाबलों ने सड़कों पर गश्त लगाई और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

पिछले महीने इजराइली दूतावास के 2 स्टाफ की हत्या की

पिछले महीने 21 मई को राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

घटना के बाद पुलिस ने एलियास रॉड्रिगेज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 साल का एलियास शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।

———————————

इजराइल-हमास जंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

गाजा में खाना बांटते समय फिर गोलीबारी, 32 मौतें: 232 लोग घायल, अस्पतालों में जगह कम पड़ी; इजराइली सेना पर आरोप

दक्षिणी गाजा में रविवार को खाना बांटने के दौरान फिर से गोलीबारी हुई जिसमें 32 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#अमरक #क #कलरड #म #इजरइल #समरथक #पर #हमल #लग #परपटरल #बम #फक #लग #झलस #हमलवर #न #फर #फलसतन #क #नर #लगए

Post Comment