Indore Crime News: इंदौर के ओमेक्स सिटी में मैनेजर संध्या शर्मा पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दवा कारोबारी मनीष वाधवानी ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने मनीष सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि मनीष ने अपमान का बदला लेने के लिए साजिश रची थी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 11:51:39 AM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 11:58:23 AM (IST)
HighLights
- अपमान का बदला लेने के लिए रची हत्या की साजिश।
- मास्टरमाइंड मनीष वाधवानी का दवा का कारोबार है।
- संध्या ने मनीष को अध्यक्ष पद से हटवा दिया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ओमेक्स सिटी की मैनेजर संध्या शर्मा पर हुए जानलेवा हमले में दवा कारोबारी मनीष वाधवानी सहित पांच को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि मनीष ने ही तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी देकर गुंडे अमन से हमला करवाया था। पुलिस ने बाइक, चाकू बरामद कर लिए हैं।
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार सोमवार रात स्कीम-71 निवासी संध्या शर्मा पर अज्ञात बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया था। ओमेक्स सिटी की मेंटेनेंस मैनेजर संध्या जिम (द्रोणाचार्य) से वर्क आउट कर घर जा रही थी।
पुलिस इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार रात इस मामले में ओमेक्स सिटी निवासी 52 वर्षीय मनीष वाधवानी सहित अमन गोस्वामी निवासी रमाबाई नगर बंगाली चौराहा, अर्जुन उर्फ दुर्लभ राजपूत निवासी भमोरी (विजय नगर), साहिल सिंह चौहान निवासी गौरीनगर और विक्रम साहू को गिरफ्तार कर लिया।

संध्या पर अमन गोस्वामी ने हमला किया था। उसे मनीष से हत्या की सुपारी मिली थी। अमन किशोर अवस्था में भी हत्या कर चुका है। उसने संध्या के सीने में चाकू मारे और साथी अर्जुन व साहिल के साथ बाइक से फरार हो गया।
मनीष रहवासी संघ का अध्यक्ष रहा है
टीआई अजय नायर के मुताबिक मनीष ओमेक्स सिटी में रहवासी संघ का अध्यक्ष रहा है। रहवासियों के साथ मिलकर संध्या के विरुद्ध शिकायतें करता था। संध्या ने रहवासियों का दूसरा धड़ा तैयार कर मनीष को अध्यक्ष पद से हटवा दिया। इस बात पर विवाद हुआ और लसूड़िया थाने में शिकायतें भी की गईं। आरोप है कि मनीष वाधवानी ने अपमान का बदला लेने के लिए तीन लाख रुपये में संध्या की हत्या की सुपारी दे दी।
रेकी करने गुंडे को लेकर आता था कारोबारी
मनीष का दवा का होलसेल का व्यवसाय है। उसने ओमेक्स सिटी निवासी विक्रम साहू से चर्चा की और तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी। विक्रम ने साहिल को काम सौंपा। साहिल ने अर्जुन से बात कर ली। इसके बाद अमन को ठेका दिया गया। अर्जुन से अमन की दोस्ती है।

दोनों बाल सुधारगृह में साथ में रहे हैं। उसने दस हजार रुपये में हमले का जिम्मा सौंपा। अर्जुन ने महिला का फोटो और गाड़ी के नंबर भी दिए। उसने बताया कि मनीष भी साहिल के साथ रेकी करने आया था। पहले घर के आसपास हमले की साजिश थी। लेकिन जैसे ही जिम की जानकारी मिली आरोपितों ने जिम के आसपास की रेकी कर ली।
Source link
#महल #स #बदल #लन #क #लए #इदर #क #वयपर #न #द #लख #क #सपर #जम #क #बहर #सन #म #मर #थ #चक #पच #आरप #गरफतर



Post Comment