सड़क पर बच्चा छोड़ गई मां
मामला अशोकनागर जिले के बहादुरपुर कस्बे में दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था और बीच बाजार में नेशनल हाइवे क्रमांक 346ए पर एक महिला मासूम बच्चे को सड़क पर ही लिटाकर चली गई। करीब 35 सेकेंड तक वह मासूम सड़क पर पड़ा बिलखता रहा, जिसे एक बाइक सवार ने देखा तो बाइक रोककर उठाया और छाया में रखा। बाद में लोगों ने बच्च को थाने पहुंचाया। इससे पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और कुछ देर में ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Vypam Scam: जांच में बड़ा झोल, हैंडराइटिंग के आड़ में बच रहे आरोपी, CBI ने नहीं पकड़े सॉल्वर
पुलिस ने बताया पूरा मामला
बहादुरपुर थाना प्रभारी अरविंदसिंह के मुताबिक महिला खैरखाड़ी गांव की है जो शराब के नशे में थी और ऑटो में बैठकर जा रही थी। ऑटो वाला उसे वहां छोड़ गया तो वह एक साल के मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़कर ऑटो के पीछे गई और फिर थान के बाहर काफी देर हंगामा करती रही। बाद में महिला की मां व बहिन आई तो उन्हें उस बच्चे को सौंप दिया।
जांच करने गांव पहुंची पुलिस टीम
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम भी यह तस्दीक करने गांव भेजी है कि पता चल सके बच्चा किस स्थिति में है। टीम यह भी पता करेगी कि यदि परिजन बच्चे को नहीं रखना चाहेंगे तो उसे लाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा।
Source link
#म #न #मसम #क #तपत #सडक #पर #फक #डगर #म #तडपत #रह #बचच #वडय #वयरल #News #drunk #mother #left #child #road #scorching #heat #ashoknagar



Post Comment