×
21 साल की कोको गॉफ बनी फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन को चौंकाया

21 साल की कोको गॉफ बनी फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन को चौंकाया

Last Updated:

Coco Gauff French Open Champion: 21 साल की महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है. वर्ल्ड नंबर 2 अमेरिका की गॉफ ने विश्व की नंबर वन बेलारूस की अर्याना सबालेंका को हराकर पहली बार फ्रेंच…और पढ़ें

कोको गॉफ बनीं नई फ्रेंच ओपन चैंपियन.

हाइलाइट्स

  • कोको गॉफ ने जीता महिला फ्रेंच ओपन का एकल खिताब
  • गॉफ ने पहला सेट हारने के बाद अगले दो सेट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की
  • अमेरिका की कोको ने वर्ल्ड नंबर 2 बेलारूस की सबालेंका को फाइनल में दी मात

नई दिल्ली. अमेरिका की टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत लिया है. विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त कोको ने फाइनल में आर्याना सबालेंका के खिलाफ नाटकीय रूप से जीत दर्ज की. यह दूसरा मौका है जब कोको ने सबालेंका को ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हराया है. कोको ने सबालेंका को महिला एकल के फाइनल में शनिवार को 6-7 (5/7), 6-2, 6-4 से हराया. इससे पहले कोको ने 2023 यूएस ओपन के फाइनल में भी सबालेंका को मात दी थी.

21 वर्षीय खिलाड़ी कोको गॉफ (Coco Gauff) ने रोलां गैरां में इगा स्वियातेक से 2022 के फाइनल में मिली भावनात्मक हार की भरपाई भी कर ली. उन्होंने पेरिस में फाइनल में अर्याना सबालेंका (Aryana Sabalenka) को दो घंटे और 38 मिनट से अधिक समय तक चले मैच में पराजित किया. सबालेंका लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारी हैं. इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैडिसन कीज ने हराया था.

गॉफ का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं. रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया. बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था. पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homesports

21 साल की कोको गॉफ बनी फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन को चौंकाया

Source link
#सल #क #कक #गफ #बन #फरच #ओपन #चपयन #फइनल #म #वरलड #नबर #वन #क #चकय

Post Comment