×
Corona In Indore: कोविड ने बढ़ाई टेंशन, डिलीवरी के 8 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

Corona In Indore: कोविड ने बढ़ाई टेंशन, डिलीवरी के 8 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर से चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला की आठ दिन पहले ही एमटीएच अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। खरगोन निवासी 44 वर्षीय महिला ने 28 मई को 3.1 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ।

By Vinay Yadav

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 07:09:39 PM (IST)

Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 07:09:39 PM (IST)

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई दूसरी मौत।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। महिला की आठ दिन पहले ही एमटीएच अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। दरअसल खरगोन निवासी 44 वर्षीय महिला ने 28 मई को 3.1 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं आने और सांस लेने में समस्या पर महिला की पांच जून को आरटीपीसीआर जांच करवाई। इसके बाद उसे एमआरटीबी अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

एमपी में कोरोना से दूसरी मौत

स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत का कारण कोरोना नहीं मान रहा है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी, जिससे मौत हुई है। बता दें कि यह कोरोना से संबंधित दूसरी मौत है। इससे पहले अप्रैल माह में इंदौर की 74 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और उसका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था।

महिला को थी प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या

डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि भ्रूण निकालने के तुरंत बाद महिला को ऑपरेशन टेबल पर अचानक तेज ऐंठन शुरू हो गई। उसका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल गिर गया। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत इंटुबैशन (सांस की नली डालना) किया गया। महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। यह गर्भावस्था की एक जटिल और गंभीर स्थिति होती है, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय के निचले हिस्से में चला जाता है और कभी-कभी गर्भाशय की ग्रीवा को पूरी तरह ढक देता है। महिला की पिछली दो डिलीवरी सिजेरियन से हुई थी। जटिलताओं को देखते हुए डॉक्टरों ने लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन के जरिए डिलीवरी की।

इंदौर में अब तक मिले 38 मरीज

इंदौर में इस वर्ष अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से आठ मरीज बाहर के हैं। अभी तक जिन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है, वह दूसरे शहर के हैं या फिर राज्य से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें यूके, सिंगापुर, गोवा, दिल्ली, केरल, रायपुर, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद आदि की हिस्ट्री रही है। शहर में अभी 20 एक्टिव मरीज है।

Source link
#Corona #Indore #कवड #न #बढई #टशन #डलवर #क #दन #बद #करन #पजटव #महल #क #मत

Post Comment