×
MP News: कैंसर मरीजों के लिए दो कर्मचारियों ने किया केश दान, कहा- हॉस्पिटल में देखकर लिया फैसला

MP News: कैंसर मरीजों के लिए दो कर्मचारियों ने किया केश दान, कहा- हॉस्पिटल में देखकर लिया फैसला

कैंसर यूनिट संचालक डॉ. अखलेश भार्गव ने बताया कि हमारे यहां पर कैंसर के मरीज आते हैं, जिनके कीमोथेरेपी से बाल उड़ जाते हैं। ऐसे मरीजों को देखकर कर्मचारियों ने केश दान का निर्णय लिया। आइए पढ़ते हो दोनों कर्मचारियों के हौसले की कहानी…

By Aditya Kumar

Edited By: Aditya Kumar

Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 06:54:41 PM (IST)

Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 06:54:41 PM (IST)

कैंसर मरीजों के लिए दो कर्मचारियों ने केश दान किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : कैंसर के मरीजों के कीमोथेरेपी के कारण बाल उड़ जाते हैं। ऐसे में दान से मिले केश से उन्हें राहत मिलती है। शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज दो कर्मचारियों ने मिसाल पेश करते हुए कैंसर के मरीजों के लिए केश दान किए है। कर्मचारी नितेश शर्मा और हरीश दास बैरागी ने केश दान किए है।

मरीजों को देखकर कर्मचारियों ने केश दान का निर्णय लिया

कैंसर यूनिट संचालक डॉ. अखलेश भार्गव ने बताया कि हमारे यहां पर कैंसर के मरीज आते हैं, जिनके कीमोथेरेपी से बाल उड़ जाते हैं। ऐसे मरीजों को देखकर कर्मचारियों ने केश दान का निर्णय लिया। ऐसे मरीजों को बाल की विग बनाने का काम चेन्नई की संस्थान द्वारा किया जाता है।

संस्थान ने दोनों केशदाताओं के लिए सर्टिफिकेट भेजा

कर्मचारियों ने अपने बाल कटवा कर कूरियर के माध्यम से संस्थान को भेजा है। उनके इस काम की वजह से चेन्नई की संस्थान ने वहां से दोनों केशदाताओं के लिए सर्टिफिकेट भी भेजा है। केश दान करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि हमने कैंसर मरीजों को अपने बाल दान करने के लिए लंबे समय से बाल नहीं कटवाएं थे।

लक्षण जिसे अधिकतर लोग करते है नजरअंदाज

कैंसर होने पर इंसान के शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आते है जिसे अधिकतर लोग नजरअंदाज करते है। ऐसे में आइए नजर डालते है कैंसर के सबसे आम और अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले लक्षणों पर –

थकान, अचानक वजन घटना, दर्द, त्वचा में परिवर्तन, लगातार खांसी, बॉवल या ब्लैडर हैबिट्स में बदलाव, निगलने में कठिनाई या लगातार अपच

कैसे बचे इस घातक बीमारी से?

इस घातक बीमारी से बचने के लिए लोगों को कुछ ऐसा आदतें है जिसे अपनाना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ रहें।

  • हेल्‍दी डाइट लें
  • अच्‍छी नींद जरूरी
  • योगा-व्‍यायाम जरूरी
  • इम्युनिटी मजबूत बनाएं
  • तनाव कम करें
  • इसे भी पढ़ें… यूपी में सरकार फिर देगी 20 हजार रुपये, आ रही ऐसी योजना कि बाप-बेटी दोनों खुश

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Source link
    #News #कसर #मरज #क #लए #द #करमचरय #न #कय #कश #दन #कह #हसपटल #म #दखकर #लय #फसल

    Post Comment