Last Updated:
भारतीय हॉकी टीम ने बढ़त बनाने के बावजूद मौका गंवा दिया. नीदरलैंड्स का एक ही खिलाड़ी भारतीय टीम पर भारी पड़ा. थीज वैन डैम ने दो गोल कर भारत के शुरुआती बढ़त को खत्म कर दिया. थीज ने इस तरह टीम इंडिया की जीत के मंस…और पढ़ें
नीदरलैंड ने भारत को हराया.
नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुरुआती बढ़त बनाने के वावजूद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच गंवा दिया. एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों 2-1 से हार गई. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागकर भारत को बढत दिला दी थी. लेकिन नीदरलैंड के लिए थीज वैन डैम ने दो फील्ड गोल (25वां और 58वां मिनट) करके भारत के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया. भुवनेश्वर में खेले गए प्रो लीग के घरेलू चरण में आठ मैचों में 15 अंक हासिल करके भारत तीसरे स्थान पर है. बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिए भारतीय टीम की नजरें यूरोपीय चरण में अधिकतम अंक जुटाने पर लगी हैं लेकिन आगाज जीत के साथ नहीं हो सका.
भारत को अब नौ जून को फिर नीदरलैंड से खेलना है. इसके बाद 11 और 12 जून को अर्जेंटीना से, एंटवर्प में 14 और 15 जून को आस्ट्रेलिया और फिर 21 और 22 जून को बेल्जियम से खेलना है.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Source link
#भरतय #टम #पर #ओलपक #चपयन #टम #क #एक #खलड #भर #टम #इडय #हर



Post Comment