×
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को पछाड़ दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने जीता आईसीसी का यह पुरस्कार

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को पछाड़ दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने जीता आईसीसी का यह पुरस्कार

भारत के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीकी टीम 23 रन से हार गई थी। लेकिन, चोले ट्रायन ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। 43 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 67 रन बनाने के अलावा, उन्होंने स्मृति मंधाना का अहम विकेट लिया था।

यह भी पढ़ें

IPL ट्रॉफी जीतने पर RCB को मिले 20 करोड़, फिर कैसे हो गई 600 से अधिक करोड़ की कमाई

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में ट्रायन ने 51 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 74 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा 34 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसमें हैट्रिक शामिल था। ट्रायन ने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर 315 रन बनाने वाली साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 76 रन से हराया था। इसी प्रदर्शन ने उन्हें मई महीने की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिलाने में मदद की।

ट्रायन ने कहा, “मैं अपनी हैट्रिक और पांच विकेट के यादगार प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। आप एक क्रिकेटर के रूप में ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं।” ICC को दिए बयान में ट्रायन ने कहा, “मैं श्रीलंका के खिलाफ खेले गए उस मैच में बीमार थी लेकिन टीम ने मुझे संभाला, मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सकी।”

ट्रायन ने कहा, “मुझे इस पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी। लेकिन, मैं इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखती हूं। मेरा लक्ष्य श्रीलंका में किए गए प्रदर्शन को बरकरार रखना है। आगामी वेस्टइंडीज सीरीज और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2025 में मैं टीम के लिए अहम योगदान चाहती हूं।”

यह भी पढ़ें

WTC 2025 Final को लेकर बड़ी इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी, जानें आईपीएल में इनका प्रेडिक्शन कितना हुआ सच

31 वर्ष की ट्रायन ने साउथ अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट, 110 वनडे और 110 टी 20 खेले हैं। टेस्ट में 119 रन 4 विकेट, वनडे में 13 अर्धशतक की मदद से 2065 रन और 53 विकेट, टी20 में 1254 रन और 39 विकेट उनके नाम हैं।

Source link
#भरत #क #जमम #रडरगस #क #पछड #दकषण #अफरक #ऑलरउडर #न #जत #आईसस #क #यह #परसकर

Post Comment