×
Nasha Mukti Abhiyan: गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए पंचायत की अनोखी पहल, पकड़े गए तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

Nasha Mukti Abhiyan: गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए पंचायत की अनोखी पहल, पकड़े गए तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

गोदरी में पंचायत ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। गांव में शराब बनाने वाले, उसका विक्रय करने वालों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रविधान किया गया है। शराब पीते हुए पाए जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 06:01:23 PM (IST)

Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 06:01:23 PM (IST)

नशा मुक्ति समिति के पदाधिकारी व सदस्य।

HighLights

  1. नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों की अनोखी पहल
  2. शराब बनाने, बेचने और पीने पर तगड़ा जुर्माना
  3. पंचायत ने सर्वसम्मति से पास किया प्रस्ताव

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। घने जंगल के बीच बसे ग्राम गोदरी की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है, यही कारण है कि यहां वर्षभर पर्यटक आते हैं। आय का जरिया बढ़ाने के लिए गांव में धड़ल्ले से अंग्रेजी व कच्ची शराब बेची जाती है। यहां नशामुक्ति के लिए ग्रामीणों ने पहल की है। शराब बनाने व बेचने पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से शराबबंदी करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर ग्राम पंचायत में प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है।

शराब बनाने, बेचने और पीने पर लगेगा जुर्माना

सरपंच तनुजा गढ़पाले ने बताया कि गांव में शराब बनाने वाले, उसका विक्रय करने वालों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रविधान किया गया है। शराब पीते हुए पाए जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, शराब बनाने व विक्रय करने वालों का नाम व पता बताने पर पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। इसी तरह जुआ खेलते पकड़े जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है।

युवा पीढ़ी को नशे से बचाना मकसद

ग्रामीणों का कहना है कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सामूहिक निर्णय लिया गया है। शराबखोरी के कारण गांव में आने वाले पर्यटकों के साथ अक्सर अशोभनीय घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यटन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं शराबखोरी के कारण गांव में झगड़े, महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़, अभद्रता की घटनाएं भी होती हैं।

पंचायत ने सर्वसम्मति से पास किया प्रस्ताव

गोदरी के पंचायत सचिव बलराम कांवरे ने कहा कि ग्राम पंचायत गोदरी चार गांव की पंचायत है, यहां बढ़ती शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से शराबबंदी का प्रस्ताव पास किया है, और समिति के माध्यम लगातार काम करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से सहयोग मिलेगा तो और भी सफलता मिल सकेगी।

Source link
#Nasha #Mukti #Abhiyan #गव #क #नश #मकत #बनन #क #लए #पचयत #क #अनख #पहल #पकड #गए #त #लगग #तगड #जरमन

Post Comment