×
शराब पीते समय विवाद में युवक पर चाकू से हमला:  सतना में चौपाटी पर 4 लोगों के बीच झगड़ा, घायल को रीवा रेफर किया – Satna News

शराब पीते समय विवाद में युवक पर चाकू से हमला: सतना में चौपाटी पर 4 लोगों के बीच झगड़ा, घायल को रीवा रेफर किया – Satna News

सतना में कोलगवां थाना क्षेत्र के सेमरिया चौक स्थित चौपाटी पर रविवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई। लाला पान की दुकान पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 28 वर्षीय पंकज चौधरी को चाकू मार दिया गया।

.

घटना रविवार शाम 5 बजे की है। पंकज अपने तीन साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने पहले पंकज को पाइप और डंडों से मारा। इसके बाद उसके पेट में चाकू से वार कर दिया।

संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर घायल पंकज को परिजन जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि पुलिस ने घायल के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में अशोक सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link
#शरब #पत #समय #ववद #म #यवक #पर #चक #स #हमल #सतन #म #चपट #पर #लग #क #बच #झगड #घयल #क #रव #रफर #कय #Satna #News

Post Comment