घर का सामान पुलिस को बिखरा मिला है।
शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र में जेल कर्मचारियों के शासकीय आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। जिला जेल में पदस्थ महिला आरक्षक अंजू मार्को के घर से चोर दो लाख रुपए नकद और तीन लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण ले गए।
.
घटना उस समय हुई जब अंजू सोमवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक जेल प्रहरी की ड्यूटी पर थीं। वे घर में ताला लगाकर गई थीं। ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
बदमाश ये गहने ले गए
अलमारी के लॉकर से एक नग सोने की चैन, दो नग सोने के मंगलसूत्र, 7 नग सोने की अंगूठी, एक नग सोने का ब्रेसलेट, 6 नग सोने की कान की झुमकी, एक नग सोने का मांग टीका, सोने की एक नथ, एक सोने का हार, 7 जोड़ी चांदी की पायल, दो नग हाथ के चांदी के कड़े, एक नग चांदी की करदोनी, एक चांदी का चाबी का गुच्छा, एक चांदी का गुलुबंद (सुतिया), 7 जोड़ी चांदी की बिछिया गायब हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
चोर पीछे के दरवाजे से भाग गए
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। चोर पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

इसी दरवाजे से चोर घटना को अंजाम देकर भागे हैं।
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले पुलिस लाइन में तीन पुलिसकर्मियों के घरों के ताले टूटे थे। पिछले महीने शहर में तीस से अधिक स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई हैं।
पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लालघाटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
#शजपर #म #जल #करमचर #क #घर #चर #डयट #पर #गई #महल #आरकषक #क #मकन #स #लख #क #जवर #और #नकद #ल #गए #shajapur #News



Post Comment