बसंत विहार की पॉश कॉलोनी में मजिस्ट्रेट मोहम्मद नियामत हुसैन रिजवी के सूने घर में तीन नकाबपोश चोर दिनदहाड़े घुसे और मात्र 14 मिनट में गहने व कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 11:13:05 PM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 11:13:05 PM (IST)
HighLights
- मजिस्ट्रेट के घर में दिनदहाड़े तीन चोर घुसे।
- चोर 14 मिनट में लाखों का माल लेकर भागे।
- मकान खाली था, परिवार ईद मनाने गया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मजिस्ट्रेट मोहम्मद नियामत हुसैन रिजवी के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश चोर उनके सूने घर में घुसे और महज 14 मिनट में गहने और कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
ईद मनाने बाहर गए थे मजिस्ट्रेट
- बसंत विहार स्थित मकान नंबर डी-66 में रहने वाले मजिस्ट्रेट रिजवी एक जून को ईद मनाने अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। रविवार सुबह करीब 11:02 बजे तीन चोर उनके घर में दाखिल हुए और 11:16 बजे तक अंदर रहे।
एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी सुमन गुर्जर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिंगरप्रिंट यूनिट ने मौके से चांस प्रिंट लिए और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
चोरी गए माल की कीमत का अभी नहीं चला पता
फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आंकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि गहने और अन्य कीमती सामान की कीमत लाखों में हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
#गवलयर #म #मजसटरट #क #घर #म #दनदहड #घस #चर #मनट #म #गहन #और #कमत #समन #चर



Post Comment