×
Eng Lions vs India A: इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाज का कमाल, चार विकेट झटक अंग्रेजों को किया ‘बेहाल’

Eng Lions vs India A: इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाज का कमाल, चार विकेट झटक अंग्रेजों को किया ‘बेहाल’

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह के पास रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ने का मौका, ऐसा कर WTC में रच देंगे इतिहास

खलील अहमद की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खलील अहमद ने शानदार बॉलिंग की और 19 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल था। उनकी गेंदबाजी के दम पर ही भारत-ए ने इंग्लैंड लायंस की टीम को पहली पारी में 327 रन पर ऑलआउट कर दिया। खलील के अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांड ने 2-2 जबकि तनुष कोटियन और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता हाथ लगी।

भारत-ए ने इंग्लैंड लायंस पर बनाई बढ़त

भारत-ए के पहली पारी में बनाए गए 348 रन के जवाब में इंग्लैंड लायंस की टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं समाचार लिखे जाने तक भारत-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए और अपनी कुल बढ़त 129 रन कर ली। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने निराश किया। यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए, वहीं केएल राहुल अर्द्धशतक ठोक चलते बने। केएल राहुल ने 64 गेंद में 9 चौके संग 51 रन की पारी खेली। वहीं समाचार लिखे जाने तक क्रीज पर कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर जमे हुए थे।

यह भी पढ़ें

स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, लक्षण सामने आते ही किया गया होम क्वारंटाइन

Source link
#Eng #Lions #India #इगलड #म #भरतय #गदबज #क #कमल #चर #वकट #झटक #अगरज #क #कय #बहल

Post Comment