×
क्रेग इरविन का 41 साल की उम्र में बड़ा कारनामा, अर्धशतक जड़ने के साथ ही मोहम्मद नबी को पछाड़ा

क्रेग इरविन का 41 साल की उम्र में बड़ा कारनामा, अर्धशतक जड़ने के साथ ही मोहम्मद नबी को पछाड़ा

उम्र महज एक आंकड़ा है और जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के तीसरे मुकाबले में इरविन ने 41 साल और 32 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह किसी फुल मेंबर टीम के लिए मेन्स ODI क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे।

क्रेग इरविन ने छुआ बड़ा मुकाम

इरविन ने अपनी पारी के दौरान न सिर्फ जिम्बाब्वे की पारी को संभाला, बल्कि टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम पारी खेलते हुए 50 का आंकड़ा पार किया और मोहम्मद नबी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले किसी फुल मेंबर टीम के लिए मेन्स ODI क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के नाम था। नबी ने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल और 286 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। अब इरविन ने 41 साल और 32 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मेन्स ODI क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के खिलाड़ियों की इस लिस्ट की बात करें तो इरविन और नबी के बाद तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक हैं। उन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 साल और 283 दिन की उम्र में 50+ स्कोर बनाया था। इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट ने 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 साल और 226 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड ने 1985 में श्रीलंका के खिलाफ 40 साल और 155 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

प्लेइंग इलेवन में 4 खिलाड़ी 40 साल के पार

दिलचस्प बात यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में 40 साल से अधिक उम्र के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें इरविन के अलावा ग्रीम क्रेमर, सिकंदर रजा और ब्रेंडन टेलर शामिल हैं। जिम्बाब्वे की पारी की बात की जाए, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 272 रनों का टारगेट दिया है। जिम्बाब्वे की ओर से क्रेग इरविन के अलावा इनोसेंट काया और कप्तान सिकंदर रजा ने भी शानदार अर्धशतक जड़े। काया ने 55 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान ने 81 रन बनाए और नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

8 साल बाद ODI में उतरे ग्रीम क्रेमर, जिम्बाब्वे की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पहली जीत पर

Latest Cricket News


#करग #इरवन #क #सल #क #उमर #म #बड #करनम #अरधशतक #जडन #क #सथ #ह #महममद #नब #क #पछड

Previous post

वसीम अकरम ने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान बाबर पर तंज कसा:कहा- आप क्या चने बेचने आए थे, जो PCB के फैसले नहीं पता

Next post

राहुल गांधी ने इंदौर में जिन्हें छात्र और पीड़ित बताकर मंच पर बुलाया, उनमें से कई निकले कांग्रेस कार्यकर्ता

Post Comment