रेड माउंटेन स्पा सेंटर से पकड़ी गई कॉल गर्ल
ग्वालियर में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। पुलिस को स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलता मिला है। यहां पुलिस ने एक्शन लेकर पांच युवतियों के अलावा मैनेजर और दो कस्टमर पकड़े गए हैं। पकड़े गए दोनों कस्टमर के साथ दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था
.
पकड़ी गई युवतियों में चार लड़कियां ग्वालियर और एक मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की है। पूछताछ में पता लगा है कि यहां तीन हजार रुपए लेकर फुल बॉडी मसाज के नाम पर सेक्स सर्विस दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।
पकड़े गए दो कस्टमर और मैनेजर
ग्वालियर क्राइम ब्रांच एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोविन्दपुरी स्थित रेड माउंटेन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां होती है। इसका पता चलते ही सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया को जानकारी जुटाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर रविवार की रात पुलिस टीम ने यहां पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मैनेजर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस जब अंदर पहुंची तो दो युवक व दो युवती अलग-अलग रूम में आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। इसके अलावा एक अन्य रूम में तीन युवतियां बैठी मिली हैं।
स्पा सेंटर में मिलीं आपत्तिजनक सामग्री, मैनेजर चलवा रहा था रैकेट पुलिस ने जब स्पा सेंटर की तलाशी ली तो यहां से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पांचों युवतियों में चार ग्वालियर के अलग-अलग इलाके की है और एक बड़वानी की है। वहीं पकड़े गए मैनेजर विक्रम शर्मा तथा कस्टमर अमित भदौरिया, सूरज चावड़िया को हिरासत में ले लिया है। अमित एक अस्पताल में कर्मचारी है, जबकि सूरज भी सफाई कर्मचारी है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस स्पा सेंटर का मालिक विवेक उर्फ दीपक तोमर है। अब पुलिस की एक टीम मालिक की तलाश में जुट गई है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। तीन हजार रुपए में होती थी लड़कियों की डील पुलिस को मैनेजर से पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर पर एंट्री फीस एक हजार रुपए है। जब कस्टमर युवती की मांग करता था तो उससे दो हजार रुपए और लिए जाते थे। तीन हजार रुपए में लड़कियों की डील होती थी, जिसमें 1500 रुपए मैनेजर लेता था और 1500 रुपए उस युवती को मिलते थे जिसकी डील हुई है।
इस मामले में एएसपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की है। यहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है।
Source link
#रड #मउटन #सप #सटर #म #पकड़ #सकस #रकट #यवतय #द #कसटमर #मनजर #सहत #आठ #पकड़ #आपततजनक #समगर #मल #Gwalior #News



Post Comment