जनजातीय कार्य मंत्री ने शहडोल में ब्यौहारी के सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया मामले पर विवादित बयान देने के बाद पहली बार शहडोल पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में टिप्पणी से इनकार कर दिया।
.
अनौपचारिक चर्चा में मंत्री शाह ने बताया कि अभी तक एसआईटी से नोटिस नहीं मिला है। वे जांच में सहयोग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने कुछ भी बोलने से मना किया है।
मंत्री शाह सोमवार को ब्यौहारी में आयोजित जनजातीय कोल महाकुंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पहली बार सार्वजनिक मंच साझा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे ब्यौहारी पहुंचेंगे। वे यहां 80 करोड़ रुपए की लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 250 करोड़ रुपए के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।
मंत्री ने की अधिकारियों की बैठक
सर्किट हाउस में मंत्री शाह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल खुलने से पहले हॉस्टल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को मंत्री शाह ब्यौहारी के सर्किट हाउस पहुंचे।
विधायक शरद कोल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोल समाज की आबादी करीब 25 लाख से अधिक है। रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, खजुराहो और जबलपुर संसदीय क्षेत्रों में कोल समाज की बड़ी संख्या है। अकेले मऊगंज जिले में कोल समाज की जनसंख्या 70 से 72 हजार के बीच है। वहीं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में भी 38 हजार से अधिक कोल समाज के लोग रहते हैं। जनसंख्या के आधार पर कोल समाज प्रदेश में भील और गोंड समाज के बाद तीसरे स्थान पर है। महाकुंभ कोल समाज को संगठित करने और नई पहचान देने का प्रयास है।
Source link
#करनल #सफय #ववद #पर #शह #बल #न #कमटस #कह #परट #न #मन #कय #शहडल #म #पहल #बर #सएम #ड #महन #यदव #क #सथ #मच #सझ #करग #Shahdol #News



Post Comment