×
ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को मारी टक्कर:  टूटा पैर, एयरपोर्ट के बाहर हंगामे की बनी स्थिति, साथियों ने पहुंचाया अस्पताल – Bhopal News

ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को मारी टक्कर: टूटा पैर, एयरपोर्ट के बाहर हंगामे की बनी स्थिति, साथियों ने पहुंचाया अस्पताल – Bhopal News

जवार को कार चालक ने टक्कर मार दी।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन के दौरान मंगलवार को एयरपोर्ट के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान हरवीर सिंह राणा को एक कार चालक ने तेज रफ्तार से रिवर्स मारते हुए टक्कर मार दी, जिससे जवान का बायां पैर टूट गया। घटना के

.

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। कार में सवार युवक खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता रहे थे और बैरसिया से भोपाल पहुंचे थे।

गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया-

घायल जवान हरवीर सिंह राणा ट्रैफिक पुलिस में हैं और मंगलवार सुबह उन्हें राजाभोज एयरपोर्ट के बाहर वीआईपी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उसी दौरान एमपी 04 वायके 5998 नंबर की कार ने नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर दिया।

QuoteImage

जब जवान ने वाहन हटाने के लिए कहा तो कार सवार युवक अड़ गए। हरवीर सिंह ने सख्ती दिखाई तो कार चालक गुस्से में आ गया और पहले कार को थोड़ा आगे बढ़ाया। जवान को लगा कि वह कार पार्किंग में ले जा रहा है। लेकिन तभी चालक ने तेजी से कार को रिवर्स में लिया और जवान को टक्कर मार दी।

Source link
#डयट #पर #तनत #पलस #जवन #क #मर #टककर #टट #पर #एयरपरट #क #बहर #हगम #क #बन #सथत #सथय #न #पहचय #असपतल #Bhopal #News

Post Comment