×
YG KING रेस्टोरेंट से 6 किलो संदिग्ध मांस बरामद:  पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए मथुरा भेजा सैंपल; बैतूल में दो गिरफ्तार – Betul News

YG KING रेस्टोरेंट से 6 किलो संदिग्ध मांस बरामद: पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए मथुरा भेजा सैंपल; बैतूल में दो गिरफ्तार – Betul News

बैतूल में YG KING रेस्टोरेंट के किचन से पुलिस ने 6 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया है। रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में गौमांस पकाया जा रहा है। एसपी निश्चल झारिया के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

.

कोतवाली पुलिस टीम ने फूड इंस्पेक्टर संदीप पाटिल और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल चौहान की मौजूदगी में छापा मारा। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी समीर खान (32) छिंदवाड़ा के पुराना बैल बाजार का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अनुपम (35) शाहपुर के मोतीढाना चर्च कंपाउंड का निवासी है।

फोरेंसिक जांच के लिए मथुरा भेजा सैंपल टी आई रविकांत डहरिया ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि ये भैंस का मांस है, जो छिंदवाड़ा से लाया गया था। मांस की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए मथुरा की लैब भेजा गया है। बाकी मांस को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल हिरासत में है।

कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम, फूड इंस्पेक्टर और पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#KING #रसटरट #स #कल #सदगध #मस #बरमद #पलस #न #फरसक #जच #क #लए #मथर #भज #सपल #बतल #म #द #गरफतर #Betul #News

Post Comment