×

इंदौर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई : बुजुर्ग को देनी पड़ी अपनी जान, तब मिला दो बीघा जमीन पर कब्जा

Jansunwai Indore Collector: इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग ने बाथरूम क्लीनर पीकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए एक साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौत के बाद प्रशासन ने जमीन का कब्जा उनके स्वजन को दिलवाया। इस घटना ने प्रशासनिक अव्यवस्था की पोल खोल दी है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 10:35:26 AM (IST)

Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 10:44:30 AM (IST)

इंदौर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई : बुजुर्ग को देनी पड़ी अपनी जान, तब मिला दो बीघा जमीन पर कब्जा
एंबुलेंस  में  शव  रखकर  चक्काजाम  करते   स्वजन  व  समाजजन। इंसेट में मृतक बुजुर्ग की तस्वीर।

HighLights

  1. एक साल से जमीन पर कब्जा पाने के लिए चक्कर काट रहे थे।
  2. आखिरकार जनसुनवाई के दौरान उन्होंने तंग आकर जहर पी लिया।
  3. अब बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रशासनिक अव्यवस्था की क्रूरता ने आखिर एक बुजुर्ग की जान ले ली। बुजुर्ग पिछले एक वर्ष से अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। न अधिकारियों ने उनकी सुध ली, न व्यवस्था को उन पर रहम आया। आखिर सरकारी तंत्र से त्रस्त बुजुर्ग ने अव्यवस्था के आगे घुटने टेक दिए।

मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद सरकारी तंत्र जागा और बुधवार को बुजुर्ग की जमीन का कब्जा उनके स्वजन को दिलवाया।

इंदौर बेटमा हाईवे पर चक्काजाम

अव्यवस्था के जाल में बुरी तरह उलझा सरकारी तंत्र जमीन का कब्जा दिलवाने के बाद फिर सो गया। उसने मामले में दोषियों से पूछताछ की जरूरत तक किसी ने नहीं समझी। कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बाथरूम क्लीनर पीने वाले 65 वर्षीय करन सिंह की मौत के बाद समाजजन ने बुधवार को इंदौर बेटमा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे रास्ता जाम के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाईश के बाद लोग हटे। प्रशासन ने ग्राम ललेंडीपुरा में बुजुर्ग की दो बीघा जमीन का कब्जा भी स्वजन को दिलाया। जमीन पर गांव के ही इमरान पिता नवाब, नवाब पिता घिसा, मांगू सरपंच आदि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था।

अन्य लोगों की जमीन पर भी कब्जे

देपालपुर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी का कहना है ग्राम ललेंडीपुरा में 75 नंबर खसरे पर 40 के करीब पट्टे हैं। मृत करन सिंह ने सीमांकन के बाद 20 मई को कब्जे का प्रकरण लगाया था और इसकी सुनवाई चल रही थी। प्रकरण के तहत बुजुर्ग को बुधवार को कब्जा दिलाया गया है। छह अन्य लोगों ने भी उनकी जमीन पर कब्जा होने का आवेदन दिया है।

दो दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी

अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी को जांच सौंपी है। दो दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इसमें शिकायतकर्ता द्वारा देपालपुर तहसील में दिया गया आवेदन और प्रकरण के निराकरण की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरण के निराकरण की स्थिति और जमीन की मौका स्थिति जैसे बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। – गौरव बेनल, प्रभारी कलेक्टर

जमीन से कब्जा हटवा दिया गया है

मृतक के स्वजन और समाजजन ने एबी रोड पर चक्काजाम किया था। उन्हें समझाने के बाद ललेंड़ीपुरा स्थित जमीन का प्रशासन ने सीमांकन किया। पुलिस बल की उपस्थिति में जमीन से कब्जा हटवा दिया गया है। – एसपी रूपेश द्विवेदी, एडिशनल एसपी ग्रामीण

Source link
#इदर #कलकटरट #जनसनवई #बजरग #क #दन #पड #अपन #जन #तब #मल #द #बघ #जमन #पर #कबज

Post Comment