इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉग के एसपी विवेक सीम ने खुलासा किया कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने ही हत्या की साजिश रची। दोनों ने शादी से पहले ही योजना बना ली थी। सोनम ने पारिवारिक दबाव में राजा से विवाह किया था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 07:52:52 PM (IST)
Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 10:01:05 PM (IST)

शिलॉग से उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉग के शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनम व राज से पूछताछ के आधार पर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही मास्टर माइंड था। उसने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी।
उन्होंने बताया कि राज कुशवाह इस हत्याकांड का मास्टर माइंड था। राजा को मारने की प्लानिंग शादी के 11 दिन पहले ही राज और सोनम ने बना ली थी।
12 दिन तक इंदौर में रुकी सोनम
2 जून को राजा का शव शिलॉग की गहरी खाई में मिला था। इस दौरान सोनम इंदौर में ही मौजूद थी थी। सोनम गुवाहाटी से पटना, लखनऊ होते हुए इंदौर आई थी। उसके बाद 7 जून को वह राज के साथ गाजीपुर के लिए निकल गई। सोनम ने बताया कि परिवार के दबाव में उसने राजा से शादी की थी।
सोनम पूछताछ के दौरान कर रही ड्रामा
मंगलसूत्र व अंगूठी ने दी पुलिस को सही दिशा
- डीआईजी डीएनआर मारक के मुताबिक शिलांग में राजा रघुवंशी व सोनम के गुम होने के बाद पुलिस मिसिंग, मर्डर व दुर्घटना के अन्य बिंदुओं को मान कर जांच कर रही थी। शिलांग में जिस होम स्टे में सोनम व राजा रूके थे वहां सूटकेस में कपड़े के साथ मिले।
- मंगलसूत्र व अंगूठी ने इस मर्डर केस की दिशा तय कर दी। पुलिस को शक हुआ कि कोई भी पर्यटक या शादीशुदा महिला अपना मंगलसूत्र छोड़कर कहीं घूमने नहीं जाएगा। यह अहम बिंदु था। पुलिस को स्पष्ट हो गया था कि ‘सोनम जिंदा है’।
Source link
#रज #रघवश #हतयकड #ममल #म #बड #खलस.. #परम #रज #ह #थ #मसटर #मइड #मई #स #जन #तक #इदर #म #ह #थ #सनम
Post Comment