×
बांग्लादेश को वनडे क्रिकेट में मिला नया कप्तान, शांतो की जगह यह ऑलराउंडर संभालेगा टीम की कमान

बांग्लादेश को वनडे क्रिकेट में मिला नया कप्तान, शांतो की जगह यह ऑलराउंडर संभालेगा टीम की कमान

बतौर बांग्लादेश क्रिकेट कप्तान के तौर पर मेहदी हसन मिराज का कार्यकाल अगले महीने श्रीलंका दौरे से शुरू होगा, जहां उसे मेहमानन टीम से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। कप्तान चुने के बाद पहली बार उन्होंने कहा, वह इस फैसले से बहुत खुश हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नेतृत्व का सपना पूरा हुआ। बोर्ड ने मुझ पर भरोसा जताया है, उसकी वजह से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। हममें निडर होकर क्रिकेट खेलने का कौशल और मानसिकता है। मैं चाहता हूं कि हम पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें, प्रतिबद्ध रहें और देश के लिए दिल से खेलते रहें।

यह भी पढ़ें

WTC Final 2025: पैट कमिंस ने चटकाए 6 विकेट, बुमराह को पीछे छोड़ बनाए कई रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका 138 के स्कोर पर ढेर

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ने बांग्लादेश वनडे क्रिकेट टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किए जाने से पहले नजमुल हुसैन शांतो की अनुपस्थिति में 4 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। 105 वनडे मैच में 1617 रन और 110 विकेट लेने वाले मेहंदी हसन मिराज आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

इतना ही नहीं, वह मोहम्मद रफीक, मशरफे मुर्तजा और शाकिब अल हसन के साथ बांग्लादेशी क्रिकेटरों के एक विशेष समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट का दोहरा आंकड़ा पूरा किया है।

यह भी पढ़ें

WTC Final:एलन डोनाल्ड का महारिकॉर्ड तोड़कर फूले नहीं समा रहे रबाडा, बोले- ये लंबे समय तक बना रहेगा

Source link
#बगलदश #क #वनड #करकट #म #मल #नय #कपतन #शत #क #जगह #यह #ऑलरउडर #सभलग #टम #क #कमन

Post Comment